{"_id":"66806ba2e898da804d0ee876","slug":"bawal-will-be-green-with-90-thousand-plants-rewari-news-c-198-1-rew1001-206204-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 90 हजार पौधों से बावल होगा हरा भरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 90 हजार पौधों से बावल होगा हरा भरा
Sun, 30 Jun 2024 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 30 Jun 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। नर्सरी का निरीक्षण करते वन रेंज अधिकारी प्रेम कुमार। संवाद
बावल। सब डिवीजन में वन विभाग 90 हजार पौधे लगाएगा। इसको लेकर तैयारी पूरी की जा रही हैं। वन विभाग के सब डिवीजन अधिकारी प्रेम कुमार सिंह ने बताया कि वन विभाग 90 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
बताया कि विभाग छायादार तीस हजार पौधे खुद लगाएगा। 60 हजार पौधे ग्राम पंचायत, सरकारी विभाग व आम लोगों को वितरित किए जाएंगे। प्रेम कुमार ने बताया की कोई भी व्यक्ति आधार कार्ड दिखाकर निशुल्क दस पौधे प्राप्त कर सकता है। उनकी देखभाल की जिम्मेदारी निभाना जरूरी है। ताकि पौधा बड़ा पेड़ बन सके। ग्राम पंचायत जरूरत अनुसार पौधे विभाग से ले सकती है।
विभाग की ओर से गुलमोहर, शीशम, अम्लदास, नीम, पपड़ी, सिरस जाटी, पीपल, निम्बू, अमरुद, अनार, करूंजा, पापड़ी, पिलखन सहित अन्य फूल व छायादार पौधे दिए जाएंगे। पंचायती भूमि सड़क किनारे, जोहड़, श्मशान घाट पर पौधे लगाकर हराभरा किया जाएगा। नांगल तेजू, जयसिंहपुर खेड़ा, राजगढ़, बनीपुर, शिवधाम योजना के तहत चिन्हित गावों के श्मशान घाट में पौधरोपण किया जाएगा और पंचायतों की देख रेख का कार्य किया जाएगा।