फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Basketball courts are deteriorating due to lack of trainer

Rewari News: प्रशिक्षक के अभाव में बास्केटबॉल के बने कोर्ट हो रहे खराब

Fri, 09 May 2025 12:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 May 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Basketball courts are deteriorating due to lack of trainer
फोटो : 25राव तुलाराम स्टेडियम में बना बास्केटबॉल कोर्ट। संवाद
रेवाड़ी। शहर के दिल्ली रोड स्थित राव तुलाराम स्टेडियम में बास्केटबॉल के दो कोर्ट बने हुए हैं, लेकिन यहां प्रशिक्षक नहीं है। प्रशिक्षक न होने से दोनों मैदान की दशा भी खराब होती जा रही है। गोल पोस्ट की जाली तक गायब हो चुकी है। मैदान कई जगह से टूटने लगा है। कोच हो तो मैदान का रख-रखाव हो सकता है।
विज्ञापन

कोच के बिना कुछेक खिलाड़ी ही कभी-कभार प्रैक्टिस करते दिखाई देते हैं। ऐसे में इस खेल में मेडल भी नहीं मिल रहे हैं। खेल विभाग का कहना है कि समय-समय पर कोच की डिमांड भेजी जाती है। अब जिन खेलों के प्रशिक्षक नहीं है, उनकी जल्द ही फिर से डिमांड भेजी जाएगी। प्रशिक्षक मिलने पर खिलाड़ियों की प्रैक्टिस में और सुधार आएगा। अब कब कोच की नियुक्ति होगी, इसे लेकर स्पष्ट जानकारी विभाग के पास भी नहीं है। इससे खिलाड़ी परेशान हैं।
विज्ञापन

वर्जन

कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी ममता देवी ने बताया कि खेल के प्रशिक्षक नहीं है, उनकी जल्द ही फिर से डिमांड भेजी जाएगी। प्रशिक्षक मिलने पर खिलाड़ियों की प्रैक्टिस में और सुधार आएगा। समय-समय पर कोच की डिमांड भेजी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed