फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   barricades established on shahbi bridge blackspot

Rewari News: एनएच-48 स्थित साहबी पुल ब्लैक स्पॉट पर लगाए बैरिकेड

Sun, 19 Jan 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 19 Jan 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
barricades established on shahbi bridge blackspot
एनएच-48 स्थित साहबी पुल स्थित ब्लैक स्पॉट पर बेरिकेड लगाते हुए। स्रोत : पीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। ट्रैफिक पुलिस की तरफ से जिले में सड़क दुर्घटनाओं का कारण बनने वाले ब्लैक स्पॉट को खत्म करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। दिल्ली-जयपुर हाईवे नंबर-48 पर स्थित साहबी पुल पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए बैरिकेड लगाए गए हैं। इस स्पॉट पर चालक शॉर्ट कट अपनाते हुए वाहन गलत दिशा में ले जाते थे, जिस कारण दुर्घटना का भय रहता था।

डीएसपी ट्रैफिक विनोद शंकर की अगुवाई में रेवाड़ी ट्रैफिक पुलिस व एनएचएआई के अधिकारियों की ओर से शनिवार को उपरोक्त स्पॉट पर बैरिकेड लगाए गए हैं। इन बैरिकेड के साथ छेड़छाड़ करने व हटाने वालों के विरुद्ध पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ट्रैफिक विनोद शंकर ने बताया कि कुछ दिन पहले ट्रैफिक पुलिस द्वारा हाईवे पर दुर्घटनाओं का कारण बनने वाले इस ब्लैक स्पॉट का ड्रोन कैमरे से बारीकी से निरीक्षण किया गया था। बैरिकेड लगाने के बाद यहां होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed