{"_id":"5f6640278ebc3e32aa78c94e","slug":"balavas-two-house-theft-money-rewari-news-rtk574393241","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालावास जमापुर में दो घरों में सेंधमारी कर 45 हजार की नकदी व जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालावास जमापुर में दो घरों में सेंधमारी कर 45 हजार की नकदी व जेवरात चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में करीब चार दिन से रातभर चलाए जा रहे सघन जांच अभियान के बावजूद भी चोर ग्रामीण क्षेत्रों में घरों को निशाना बना रहे हैं। जबकि शहर से लेकर ग्रामीणों क्षेत्रों में पुलिस द्वारा कड़े चौकसी के दावे किए जा रहे हैं। आलम यह है कि जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में चोर आए दिन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। शुक्रवार रात को भी चोरों ने बालावास जमापुर में एक साथ दो घरों में सेंधमारी कर करीब 45 हजार रुपये की नकदी व जेवरात चोरी कर लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के बालावास जमापुर निवासी ज्ञानसिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात को वह अपने परिवार के साथ अपने घर में सो रहा था। करीब दो बजे चोर उसके घर में घुस गए तथा संदूक का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब 35 हजार रुपये की नकदी एवं एक सोना की चेन, एक चांदी की चेन, 10 चांदी के सिक्के, 2 जोड़ी चांदी की पाजेब व 2 जोड़ी सोना व चांदी की चुटकी चोरी कर ले गए।
इसी क्रम में चोरों ने गांव निवासी अजयपाल के घर में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने अजयपाल के घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखी करीब 10 हजार रुपये की नकदी, एक सोना की चेन, एक जोड़ी टोप्स व 6 चांदी के सिक्के चोरी कर ले गए। सुबह परिवार के सदस्य उठे तो चोरी की वारदात की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। रामपुरा थाना पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।