{"_id":"68c46850e49d52578b02a1e9","slug":"babu-balmukund-gupta-week-started-with-hindi-festival-rewari-news-c-198-1-fth1001-225582-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: हिंदी उत्सव के साथ बाबू बालमुकुंद गुप्त सप्ताह का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: हिंदी उत्सव के साथ बाबू बालमुकुंद गुप्त सप्ताह का शुभारंभ
Sat, 13 Sep 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 13 Sep 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 09रेवाड़ी। सीहा के राजकीय स्कूल में बाबू बालमुकुंद गुप्त सप्ताह के उद्घाटन सत्र का द
डहीना। गांव सीहा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को बाबू बालमुकुंद गुप्त पत्रकारिता एवं साहित्य संरक्षण परिषद की देखरेख में आयोजित बाबू बालमुकुंद गुप्त सप्ताह का शुभारंभ हिंदी उत्सव के आयोजन के साथ हुआ। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के अरावली सदन की देखरेख में किया गया।
इस अवसर पर समाजसेवी सतीश कुमार जैन की ओर से पांच दर्जन से अधिक विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। समारोह में गुप्त जी के जीवन पर केंद्रित साहित्य का भी लोकार्पण किया गया जिसे परिषद की तरफ से प्रकाशित किया गया है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. रमेशचंद्र शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे जबकि अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य एवं साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया ने की। समाजसेवी विकास जैन और संगीतकार मुरारीलाल सोनी विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि प्रो. शर्मा ने अपने संबोधन में बाबू बालमुकुंद गुप्त को राष्ट्रीयता का अग्रदूत और हिंदी गद्य का जनक बताते हुए उनके प्रेरक व्यक्तित्व और योगदान को विस्तार से रेखांकित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के बाबू बालमुकुंद गुप्त भाषा मंच की प्रतिनिधि सीमा कुमारी, सोनू कुमारी, शशि कपूर और शक्ति सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए। इस मौके पर विद्यालय का समस्त स्टाफ, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य, विद्यार्थी और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।