फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Baba Kala Mukha Wala's 71st Jagran and Bhandara on 7th and 8th

Rewari News: बाबा काला मुंह वाला का 71वां जागरण और भंडारा 7 व 8 को

Thu, 07 Aug 2025 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Baba Kala Mukha Wala's 71st Jagran and Bhandara on 7th and 8th
कोसली। गांव नेहरूगढ़ स्थित बाबा काला मुंह वाला मंदिर में 71वां वार्षिक जागरण और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 7 और 8 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या पर होगा। सरपंच आशीष प्रजापति ने बताया कि हर वर्ष रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व मेले, भंडारे और पारंपरिक कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाता है। इस बार भी परंपरा को निभाते हुए 7 को जागरण का आयोजन होगा, जिसमें मशहूर रागनी गायक वीरपाल खरकिया एंड पार्टी बाबा के भजनों की प्रस्तुति देंगे। 8 अगस्त को सुबह से मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देसी घी के विशाल भंडारे के साथ-साथ कुश्ती दंगल भी मुख्य आकर्षण होगा। मंदिर कमेटी के प्रधान महेंद्र सिंह ने बताया कि कुश्ती भी करवाई जाएगी। इस आयोजन की तैयारियों में मंदिर कमेटी के सदस्य सोनू राजपूत, जिले सिंह, महासिंह मास्टर, सतीश मास्टर, हवासिंह, कंवर सिंह, नरपाल सहित अन्य स्थानीय कार्यकर्ता का सहयोग रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed