{"_id":"615c96eb8ebc3e0a541231cf","slug":"ayushman-bharat-fortnight-extended-till-15th-october-rewari-news-rtk6261573168","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान भारत पखवाड़ा 15 अक्तूबर तक बढ़ाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान भारत पखवाड़ा 15 अक्तूबर तक बढ़ाया गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने आह्वान किया कि जिले में आयुष्मान भारत पखवाड़ा के तहत जिन योग्य लाभार्थियों ने अपना कार्ड नहीं बनवाया है वे कार्ड अवश्य बनवाएं।
उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा आयुष्मान भारत पखवाड़ा की अवधि को 15 अक्तूबर तक बढ़ा दिया गया। उपायुक्त ने बताया रेवाड़ी में लगभग एक दर्जन ऐसे गांव हैं जहां लोग आयुष्मान कार्ड बनवाने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं, जिनमें महेश्वरी, आकेड़ा, नंदरामपुरबास, गुडियानी, घटाल महानियावास, जाटूसाना, रामपुरा, भाकली, रसियावास व भाड़ावास गांव शामिल हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांवों में शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाने का काम किया जा रहा है। उपरोक्त गांवों के ग्रामीणों से आह्वान है कि वे सरकार की इस योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं।
यहां चेक करें नाम
उन्होंने निर्देश दिए कि सभी सीएससी सेंटर संचालक अपने-अपने सेंटर पर आयुष्मान भारत के लाभार्थियों की सूची रखेंगे। लाभार्थी अपनी पात्रता जानने के लिए अपनी आशा या अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर आयुष्मान भारत लिस्ट मैं अपना नाम चेक कर सकते हैं
विज्ञापन
जिला आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी डा. विशाल राव ने बताया की योजना के तहत सभी पात्र लाभार्थियों को मोबाइल पर एसएमएस भेजे गए हैं जिन लाभार्थियों को मोबाइल पर आयुष्मान भारत योजना से संबंधित कोई भी एसएमएस यह मैसेज आया है वह लाभार्थी भी अपने नजदीक सीएससी सेंटर या अपनी आशा से मिलकर अपना नाम लिस्ट में चेक कर सकता है और लाभार्थी पाए जाने पर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकता है। जिला सूचना प्रबंधक आयुष्मान भारत मनीष खत्री और जिला सूचना प्रबंधक जगदीप व सरल सेवा केंद्र दोनों साथ मिलकर सीएससी सेंटर के माध्यम से बचे हुए आयुष्मान भारत लाभार्थियों के कार्ड बनवाएंगे।
किसका बनेगा गोल्डन कार्ड
सामाजिक एवं आर्थिक जनगणना 2011 के आधार पर बनी लाभार्थियों की सूची में जिनका नाम है, उनका गोल्डन कार्ड बनेगा। यह सभी सूचीबद्ध अस्पतालों पर निशुल्क बनता है। नजदीकी सरल सहयता केंद्रों पर निशुल्क इसे बनवाया जा सकता है।