फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Awareness was created against drug addiction in villages Banipur and Kishanpur

Rewari News: गांव बनीपुर और किशनपुर में नशे के खिलाफ किया जागरूक

Tue, 22 Jul 2025 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 22 Jul 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Awareness was created against drug addiction in villages Banipur and Kishanpur
फोटो : 9लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करते पुलिस की टीम। स्रोत : पुलिस - फोटो : mathura
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। नशा मुक्ति की टीम ने निरीक्षक रामपाल के नेतृत्व में गांव बनीपुर व किशनपुर में घर-घर जाकर ग्रामीणों के साथ बैठक की और लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। ग्रामीणों को नशा नहीं करने की शपथ दिलाई।
निरीक्षक रामपाल ने बताया कि पुलिस और आमजन अगर आपस में तालमेल के साथ कार्य करें तो नशे जैसी बुराई पर नियंत्रण पाया जा सकता है। युवाओं को चाहिए कि वे अपने अंदर शिक्षा व खेलों के प्रति लगाव पैदा करते हुए इसका हिस्सा बने, क्योंकि आजकल नौजवान पीढ़ी नशे की लत में बढ़ती जा रही है, जो की आने वाले समय में बहुत ही घातक सिद्ध हो सकती है।
विज्ञापन

यही नहीं इससे न जाने कितने घरों के चिराग बुझ जाते हैं। रोकने के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। ऐसे में युवाओं को भी चाहिए कि वह नशे की लत से दूर रहकर अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए शिक्षा व खेलो से नाता जोड़े। उन्होंने गांव के नौजवानों और बच्चों से अपील करते हुए कहा कि वे नशे के विरुद्ध इस युद्ध में पुलिस का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed