फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Awareness is being raised to make Rewari clean: MLA

रेवाड़ी को स्वच्छ बनाने के लिए जगाई जा रही अलख : विधायक

Fri, 03 Oct 2025 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 03 Oct 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Awareness is being raised to make Rewari clean: MLA
फोटो : 40महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते विधायक लक्ष्मण सिंह यादव साथ में गणमान
रेवाड़ी। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ दोनों विभूतियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि दो महान विभूतियों की जयंती है। हम सभी को दोनों के जीवन से प्रेरणा लेकर देश सेवा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी से सर्वप्रथम स्वच्छता का नारा दिया था। उसी तर्ज पर हमारी ओर से भी रेवाड़ी को साफ व स्वच्छ बनाने के लिए आमजन में स्वच्छता की अलख जगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता एक ऐसा यज्ञ हैं, जिसमें सभी की आहुति आवश्यक है। इसलिए हम सभी अपने शहर को स्वच्छ बनाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed