फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Awareness Foot March Held at Nahad College on 'Nari Shakti Vandan'

Rewari News: नाहड़ कॉलेज में नारी शक्ति वंदन पर निकली जागरूकता पदयात्रा

Sat, 18 Apr 2026 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Awareness Foot March Held at Nahad College on 'Nari Shakti Vandan'
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रति जागरूकता को लेकर आयोजित कार्यक्रम। स्रोत : कॉलेज
कोसली। राजकीय महाविद्यालय नाहड़ में एनएसएस वॉलिंटियर्स यूनिट-2 की तरफ से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रति जागरूकता के लिए पदयात्रा निकाली गई। यह पदयात्रा महाविद्यालय परिसर से शुरू होकर नाहड़ गांव तक पहुंची। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. सुषमा यादव की अध्यक्षता में और एनएसएस प्रभारी डॉ. प्रियंका कुमारी के निर्देशन में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

पदयात्रा में एनएसएस वॉलंटियर्स और महिला स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान सशक्त नारी, सशक्त समाज और नारी का सम्मान, देश का स्वाभिमान जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। वॉलंटियर्स ने ग्रामीणों को बताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम कानून संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करता है।
विज्ञापन

छात्राओं और वॉलंटियर्स ने संदेश दिया कि महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ने से समाज के विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं सशक्त होंगी, तभी देश और समाज मजबूत बनेगा। कार्यक्रम के दौरान एनएसएस समिति के सदस्य सुमन, सुषमा, प्रमिला सहित अन्य महिला स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed