{"_id":"6af9f6433487868c0f0bf3ef","slug":"athletes-who-have-won-more-than-10-medals-at-the-district-and-state-levels-within-two-years-rewari-news-c-198-1-rew1001-248699-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: दो साल में जिला और राज्य स्तर पर 10 से ज्यादा पदक जीत चुके खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: दो साल में जिला और राज्य स्तर पर 10 से ज्यादा पदक जीत चुके खिलाड़ी
Sun, 15 Nov 2026 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
नर्सरी में अभ्यास करते खिलाड़ी। संवाद
रेवाड़ी। गांव खेड़ा मुरार स्थित कुश्ती नर्सरी में पहलवान तैयार हो रहे हैं। यहां 5 से 15 वर्ष तक के करीब 70 से 80 खिलाड़ी रोजाना कुश्ती का अभ्यास कर रहे हैं। नर्सरी शुरू हुए करीब दो वर्ष हुए हैं और इस दौरान खिलाड़ी जिला व राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में 10 से अधिक पदक जीत चुके हैं।
कोच पूनम रावत खिलाड़ियों को नियमित रूप से प्रशिक्षण दे रही हैं। नर्सरी में सुबह-शाम खिलाड़ियों को कुश्ती के दांव-पेंच सिखाए जाते हैं। ग्रामीण भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के साथ नर्सरी के संचालन में सहयोग कर रहे हैं।
कोच के अनुसार खुशी ने जिला स्तर पर पांच स्वर्ण पदक जीते हैं और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लिया है। तनु ने जिला स्तर पर पांच स्वर्ण पदक और राज्य स्तर पर चार बार प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
रचित ने जिला स्तर पर स्वर्ण पदक जीता है। पूनम ने जिला स्तर पर दो स्वर्ण पदक हासिल किए हैं। इसके अलावा नचिता, यशिका, ईशाना, सुषमा, रितिका, तन, काजल और मुस्कान भी जिला व राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर नर्सरी का नाम रोशन कर चुकी हैं।
दो माह बंद रहती है नर्सरी, फिर भी जारी रहता है अभ्यास
खेल विभाग की ओर से फरवरी और मार्च में दो माह के लिए नर्सरी बंद रहती है। इसके बावजूद खिलाड़ियों का अभ्यास जारी रहता है। कोच पूनम रावत ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से बच्चों की ट्रेनिंग नियमित रूप से कराई जाती है। इससे खिलाड़ियों की तैयारी प्रभावित नहीं होती। खेल विभाग के डिप्टी डायरेक्टर सतबीर सिंह भी समय-समय पर नर्सरी का दौरा कर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हैं।