फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Asha workers organized a rally and gave the message of Beti Bachao

Rewari News: आशा कार्यकर्ताओं ने रैली निकाल कर दिया बेटी बचाओ का संदेश

Tue, 09 Sep 2025 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 09 Sep 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Asha workers organized a rally and gave the message of Beti Bachao
फोटो : 27 सिविल अस्पताल परिसर में पहुंचा हरियाणा आशा वर्कर यूनियन का जागरूकता जत्था। स्रोत :
रेवाड़ी। हरियाणा आशा वर्कर यूनियन का जागरूकता जत्था सिविल अस्पताल परिसर में पहुंचा। इस दौरान यूनियन की कार्यकर्ताओं ने शहर में रैली निकालकर लोगों को बेटियों को बचाने, उन्हें शिक्षा और बराबरी का दर्जा देने का संदेश दिया।
विज्ञापन

राज्य प्रधान सुनीता ने कार्यकर्ताओं कोकहा कि बेटियां समाज को जोड़ने वाली कड़ी हैं और उन्हें बेटों की तरह जीने का अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि 2019 की जनगणना के अनुसार प्रदेश में 1000 बेटों पर मात्र 800 बेटियां होना समाज के लिए शर्मनाक स्थिति है और यह आंकड़ा सभी को सोचने पर मजबूर करता है।
विज्ञापन

सुनीता ने बताया कि यूनियन का यह जागरूकता अभियान 29 सितंबर तक पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है, जिसमें रैलियों, बैठकों और जनसम्पर्क के जरिए लोगों को बेटियों के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि समाज की सोच बदली जाए और बेटियों को समान शिक्षा, अधिकार और सम्मान दिया जाए तभी सही मायने में समानता स्थापित हो सकेगी। राज्य प्रधान ने इस अवसर पर यह भी कहा कि लगातार घटता बेटियों का अनुपात समाज और देश के भविष्य के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

इसलिए समाज में बेटियों के प्रति जागरूकता फैलाना समय की आवश्यकता है। रेवाड़ी पहुंचने पर आशा वर्कर यूनियन की जिला अध्यक्ष सुनीता यादव, आशा कोऑर्डिनेटर सुनीता यादव, कविता, सरोज और अन्य कार्यकर्ताओं ने जत्थे का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed