{"_id":"69e3cc8907df4cd4d0012dba","slug":"as-temperatures-rose-electricity-consumption-surged-from-58-million-to-76-million-units-rewari-news-c-198-1-rew1001-237014-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: तापमान चढ़ते ही बिजली की खपत 58 से 76 लाख यूनिट तक पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: तापमान चढ़ते ही बिजली की खपत 58 से 76 लाख यूनिट तक पहुंची
विज्ञापन
पावर हाउस डहीना
रेवाड़ी। जिले में बढ़ती गर्मी के साथ बिजली की खपत तेजी से बढ़ रही है। शनिवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के कारण कूलर, एसी और पंखों के अधिक इस्तेमाल से मांग 58 लाख यूनिट से बढ़कर 76 लाख यूनिट हो गई है। इसकी आगे 90 लाख यूनिट तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।
13 मार्च तक जिले में बिजली की खपत करीब 58 लाख यूनिट थी। यानी बहुत कम समय में ही 18 लाख यूनिट की बढ़ोतरी हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि अगर आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ता है तो बिजली की खपत ज्यादा हो सकती है।
गर्मी में हर साल बिजली की मांग बढ़ती है लेकिन इस बार शुरूआत में ही खपत तेजी से बढ़ने लगी है। दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग घरों और दफ्तरों में ठंडक के साधनों का अधिक उपयोग कर रहे हैं। रात के समय भी गर्मी कम नहीं हो रही जिससे पंखे और कूलर लगातार चल रहे हैं।
विज्ञापन
विभाग की पहले से ही तैयारी
बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि इस बार पहले से ही तैयारी की गई है। बढ़ती खपत को देखते हुए ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ाई गई है ताकि बिजली सप्लाई पर ज्यादा असर न पड़े। इसके अलावा लाइनों की भी जांच की गई है ताकि कहीं फॉल्ट होने की स्थिति में तुरंत सुधार किया जा सके। फिलहाल जिले में बिजली आपूर्ति सामान्य बनी हुई है और बड़े स्तर पर कटौती नहीं की जा रही है। हालांकि कुछ जगहों पर लोकल फॉल्ट या ओवरलोड के कारण थोड़ी बहुत परेशानी हो सकती है।
-- -- -- -- -- -
तारीख (मार्च) बिजली खपत अधिकतम तापमान न्यूनतम तामपान
17 76.01 42 19.4
16 75.43 41.5 21.8
15 69.50 41 18.6
14 67.16 38 19
13 58.64 40 16.4
12 59.73 36 16
11 65.31 35 18.5
10 63.48 36 16
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन
लोगों से अपील की है कि वे जरूरत के अनुसार ही बिजली का इस्तेमाल करें। बेवजह बिजली के उपकरण चालू न रखें ताकि लोड कम रहे और सभी को सही तरीके से बिजली मिल सके।
- डॉ. संजय यादव, एक्सईएन, एचवीपीएन