{"_id":"6984e4e9cbca1ec16e076194","slug":"as-demand-increased-the-flower-business-flourished-rewari-news-c-198-1-fth1001-233129-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मांग बढ़ी तो महक उठा फूलों का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मांग बढ़ी तो महक उठा फूलों का कारोबार
Fri, 06 Feb 2026 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
फोटो : भाड़ावास स्थित एक दुकान में ताजा और सुंदर फूलों से सजावट का नज़ारा।संवाद
रेवाड़ी। शादी का सीजन शुरू होने के साथ ही फूलों की खपत बढ़ी है जिससे फूलों का बाजार महक उठा है। माला, मंडप, घरों और कार की सजावट के लिए गेंदे, गुलाब और गुलदावरी के फूलों की मांग बढ़ी है जिससे इनके दामों में भी तेजी आई है।
बाजार में इन दिनों फूलों की खरीद जोरों पर है जिससे कारोबारियों के चेहरे खिले हुए हैं। फूल विक्रेताओं के अनुसार शादी समारोह, बारात, मंडप और घरों की सजावट के लिए फूलों की मांग लगातार बढ़ रही है।
इसी कारण गेंदे के फूल के दाम 150 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं, जबकि गुलाब 300 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। गुलदावरी के फूलों की कीमतों में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
मांग बढ़ने के कारण मंडी में फूलों की सप्लाई पहले जैसी नहीं रह पाती जिससे दामों में उछाल आना स्वाभाविक है। सबसे ज्यादा मांग चमेली और गुलाब की रहती है क्योंकि ये दोनों फूल शादी के शुभ कार्यों और सजावट में सबसे अधिक उपयोग किए जाते हैं।
गुलाब का उपयोग वरमाला, कार सजावट और मंच की सजावट में किया जाता है। वहीं चमेली के फूल बड़ी मात्रा में गजरा, मंडप की सजावट के लिए खरीदे जाते हैं।
बावल रोड स्थित फूल विक्रेता मोहन ने बताया कि पिछले सप्ताह तक गुलाब के फूल 180 से 220 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहे थे, जो अब बढ़कर 280 से 300 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं।
गेंदे के फूलों के दाम भी बढ़कर 120 से 150 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। चमेली के भाव में भी 35 से 40 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
व्यापारी ने बताया कि इसी तरह मांग बनी रही तो आने वाले दिनों में फूलों के दामों में 15 से 20 प्रतिशत तक और इजाफा हो सकता है। भाड़ावास क्षेत्र के फूल विक्रेता दीपक ने बताया कि कई बार मौसम की मार के चलते फूलों की आपूर्ति प्रभावित हो जाती है।
ऐसे में जब मांग अधिक होती है तो कीमतों में तेज उछाल देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष बारिश और तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव के कारण फूलों का उत्पादन प्रभावित हुआ है, जिसका सीधा असर अब बाजार में दिखाई दे रहा है।
-
फूल-- पिछले महीने का भाव- -वर्तमान भाव
गेंदा-- 100-- 120 प्रति किलो- - 120-- 150 प्रति किलो
कमल का फूल-- 12- 20 प्रति पीस- -15-- 25 प्रति पीस
रजनीगंधा-- 150-- 180 प्रति किलो- - 170-- 200 प्रति किलो
गुलाब-- 180-- 220 प्रति किलो- - 280-- 300 प्रति किलो
चमेली-- 250-- 280 प्रति किलो- - 280-- 320 प्रति किलो
मोगरा-- 300-- 350 प्रति किलो- - 330-- 380 प्रति किलो
विज्ञापन
बाजार में इन दिनों फूलों की खरीद जोरों पर है जिससे कारोबारियों के चेहरे खिले हुए हैं। फूल विक्रेताओं के अनुसार शादी समारोह, बारात, मंडप और घरों की सजावट के लिए फूलों की मांग लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
इसी कारण गेंदे के फूल के दाम 150 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं, जबकि गुलाब 300 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। गुलदावरी के फूलों की कीमतों में भी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
मांग बढ़ने के कारण मंडी में फूलों की सप्लाई पहले जैसी नहीं रह पाती जिससे दामों में उछाल आना स्वाभाविक है। सबसे ज्यादा मांग चमेली और गुलाब की रहती है क्योंकि ये दोनों फूल शादी के शुभ कार्यों और सजावट में सबसे अधिक उपयोग किए जाते हैं।
गुलाब का उपयोग वरमाला, कार सजावट और मंच की सजावट में किया जाता है। वहीं चमेली के फूल बड़ी मात्रा में गजरा, मंडप की सजावट के लिए खरीदे जाते हैं।
बावल रोड स्थित फूल विक्रेता मोहन ने बताया कि पिछले सप्ताह तक गुलाब के फूल 180 से 220 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहे थे, जो अब बढ़कर 280 से 300 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं।
गेंदे के फूलों के दाम भी बढ़कर 120 से 150 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। चमेली के भाव में भी 35 से 40 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
व्यापारी ने बताया कि इसी तरह मांग बनी रही तो आने वाले दिनों में फूलों के दामों में 15 से 20 प्रतिशत तक और इजाफा हो सकता है। भाड़ावास क्षेत्र के फूल विक्रेता दीपक ने बताया कि कई बार मौसम की मार के चलते फूलों की आपूर्ति प्रभावित हो जाती है।
ऐसे में जब मांग अधिक होती है तो कीमतों में तेज उछाल देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष बारिश और तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव के कारण फूलों का उत्पादन प्रभावित हुआ है, जिसका सीधा असर अब बाजार में दिखाई दे रहा है।
-
फूल
गेंदा
कमल का फूल
रजनीगंधा
गुलाब
चमेली
मोगरा