फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   As cold increases, demand for geysers and heaters also increases

Rewari News: ठंड बढ़ने के साथ गीजर और हीटर की मांग भी बढ़ी

Sat, 22 Nov 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 22 Nov 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
As cold increases, demand for geysers and heaters also increases
दुकान पर रखे उपकरण। संवाद
रेवाड़ी। ठंड बढ़ने के साथ ही बाजार में गीजर और हीटर की मांग काफी बढ़ चुकी है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक हर जगह जरूरत और बजट के हिसाब से उपकरणों की खरीद की जा रही है।
विज्ञापन

शहरी इलाकों में रहने वाले लोग सुविधा और आधुनिकता को महत्व दे रहे हैं। बिजली से चलने वाले स्टोरेज गीजर जिनमें करीब 15 से 25 लीटर पानी आता है, उसकी खूब बिक्री हो रही है। दुकानदारों का कहना है कि अभी ठंड की शुरुआत हुई है। सिर्फ 50 प्रतिशत लोगों ने ही गीजर का इस्तेमाल शुरू किया है। पूरी तरह से ठंड पड़ने पर रसोई घर में बर्तन धोने के लिए भी गीजर लगने शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

दुकानदार विकास यादव व राजीव सैनी ने बताया कि 4 और 5 स्टार रेटिंग वाले एनर्जी एफिशिएंट (बिजली की बचत करने वाले) मॉडल को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। वहीं जिन घरों में बिजली की खपत को कम रखने की प्राथमिकता है, वहां गैस गीजर की मांग हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के मेन बाजार में गीजर बेचने वाले दुकानदार जीतू व रोशन ने बताया कि इस बार सुबह पड़ने वाली ठंड जल्दी पड़ने लगी है जिसका असर गीजर के कारोबार पर पड़ा है। लोग गीजर व हीटर खरीदने आने लगे हैं। पिछले वर्ष करीब 50 करोड़ रुपये का जिले में कारोबार हुआ था। इस बार इससे ज्यादा होने उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed