फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Argument between councilor and EO regarding property ID

Rewari News: प्रापर्टी आईडी को लेकर पार्षद और ईओ में हुई बहस

Thu, 14 Mar 2024 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 14 Mar 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Argument between councilor and EO regarding property ID
रेवाड़ी। नगर परिषद कार्यालय में बुधवार को प्रापर्टी आईडी को लेकर वार्ड नंबर 31 के पार्षद सत्येंद्र की कार्यकारी अधिकारी संदीप मलिक के साथ बहस हो गई। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि पार्षद ने फाइल कुर्सी पर फेंक दी। पार्षद के बाहर जाने के बाद नगर परिषद के कर्मचारियों ने हंगामा कर दिया। घटना से आक्रोशित कर्मचारियों ने कार्य का बहिष्कार कर दिया। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। आरोप है कि ईओ के साथ भी अभद्रता की गई है।
विज्ञापन


ईओ संदीप मलिक ने सूचना पुलिस को दी। पार्षद के खिलाफ भाड़ावास गेट चौकी में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए शिकायत भी दी गई है। इस पर पुलिस नगर परिषद पहुंची। पुलिस ने ईओ कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों से पूछताठ की। पूरा घटनाक्रम जाना। मामले में पुलिस जांच कर रही है। कार्यकारी अधिकारी कार्यालय में बतौर कंप्यूटर ऑपरेटर काम कर रहीं पूजा ने बताया कि वह करीब 12 बजे ऑफिस में ही थी। तभी पार्षद सत्येंद्र आए और जाते वक्त एलईडी को गिरा दिया। अभद्रता भी की गई है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि वार्ड नंबर-31 से पार्षद सत्येंद्र की पत्नी के नाम प्रॉपर्टी है। इस प्रॉपर्टी की आईडी 12 मार्च अप्लाई की गई थी। इसके कागज के अभाव में रिवर्ट कर दिया गया है। बुधवार को पार्षद आईडी को लेकर आए। ईओ ने कहा वह कर्मचारी से बात करेंगे। आखिर इसे रिवर्ट क्यों किया गया। इसी दौरान ईओ के साथ पार्षद की बहस हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट

पुलिस के हाथ लगी सीसीटीवी फुटेज

घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें पार्षद सतेंद्र फाइल को नीचे फेंकते, बाहर निकलते समय एलईडी को हाथ मारते दिख रहे हैं। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।




पार्षद को आश्वासन दिया गया था कि उनका कार्य जल्द हो जाएगा। फिलहाल मामले का लेकर पुलिस को शिकायत दी गई है।-संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद

कर्मचारी समय पर नहीं आते हैं। पार्षद और जनता के काम नहीं होते हैं। जनता का प्रतिनिधि हूं। हमेशा लोगों की आवाज उठाई जाएगी। तोड़फोड़ के आरोप गलत हैं। इतना जरूर है कि अपनी फाइल फेंकी थी।-सत्येंद्र, पार्षद, वार्ड नंबर 31
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed