{"_id":"622e3259e66d7857cd215b2d","slug":"area-of-ahirwal-bahadur-soldiers-dr-arvind-sharma-rewari-news-rtk6410245127","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहीरवाल बहादुर सैनिकों का इलाका : डॉ. अरविंद शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहीरवाल बहादुर सैनिकों का इलाका : डॉ. अरविंद शर्मा
विज्ञापन
होली मिलन समारोह में भाग लेते रोहतक के सांसद अरविंद शर्मा व कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव।
- फोटो : Rewari
कोसली। नाहड़-कनीना मार्ग स्थित कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह के कार्यालय में रविवार को होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका विधायक यादव ने दीप जलाकर शुभारंभ किया। सबसे पहले नई दिशा युवा मंच के अध्यक्ष निशांत यादव ने मुख्य अतिथि सांसद डॉ. अरविंद शर्मा समेत अन्य मेहमानों का स्वागत किया। सांसद और विधायक ने कोसली क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के साथ होली खेली।
इस दौरान मुख्य अतिथि सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि अहीरवाल बहादुर सैनिकों का इलाका है। इनकी बहादुरी की जितनी प्रशंसा की जाए, उतनी कम है। देश में आजादी का अमृत महोत्सव चल रहा है, ऐसे में देश को आजादी दिलवाने और आजादी को बरकरार रखने वाले क्षेत्र के नौजवानों की स्मृति को चिरस्थायी रखे जाने की जरूरत है। अहीर रेजीमेंट के गठन को लेकर उन्होंने कहा कि जब देश में सिख, जाट, गोरखा और राजपूत रेजिमेंट है तो अहीर रेजिमेंट भी बननी चाहिए। इसके लिए मैं और विधायक लक्ष्मण सिंह यादव प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि कोसली क्षेत्र के विकास को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जा रहा है।
कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने सांसद शर्मा का स्वागत करते हुए कहा कि होली पर्व आपसी भाईचारे का प्रतीक है। इस कार्यक्रम में कोसली क्षेत्र के सभी नागरिक एकता, आपसी सहयोग और प्यार का संदेश लेकर जाएं। समारोह में पूर्व मंत्री जसवंत सिंह बावल, पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक व एससी मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष रेणुबाला, उषा आर्य, कोसली बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट मनोज यादव, भाजपा नाहड़ मंडल के अध्यक्ष सरदार सिंह बहाला, प्रदीप बव्वा, जिला पार्षद अमित यादव व शारदा, बलजीत यादव, नीलम झोलरी, रणबीर कोहारड, यशवंतब भारद्वाज, रामसिंह छाबड़ी, बाबूलाल, दयानंद सोनू, दलसिंह चौहान, राकेश, इंद्रराव, विवेकानंद हेल्थ मिशन ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष डा. मनोज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
----------------------
तीन दर्जन टीमों ने किया होली गायन
कार्यक्रम में तीन दर्जन से अधिक टीमों ने होली पर्व पर गायन किया। अहीर रेजिमेंट संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने सभी मेहमानों का पगड़ी बांधकर स्वागत किया। कार्यक्रम में सभी गायन टोलियों का सम्मान भी हुआ। मंच संचालन डा. लाज कौशल ने किया।