{"_id":"687be6d4a72c44f06f0586d4","slug":"apply-for-sardar-patel-national-unity-award-by-31st-rewari-news-c-198-1-rew1001-222840-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए 31 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए 31 तक करें आवेदन
Sun, 20 Jul 2025 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। देश की एकता और अखंडता के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान देने वाले नागरिकों, संस्थाओं और संगठनों को सम्मानित करने के लिए सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार 2025 के लिए नामांकन प्रक्रिया आरंभ कर दी है। इसके लिए 31 जुलाई तक आवेदन किए जा सकते हैं।
यह पुरस्कार भारत के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की स्मृति में स्थापित किया गया है, जिन्होंने स्वतंत्र भारत के निर्माण में राज्यों के एकीकरण की दिशा में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी।
डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि आवेदन गृह मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध निर्धारित प्रारूप में ऑनलाइन किए जा सकते हैं। डीसी ने बताया कि सरकार की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि चयनित नामों की सिफारिश एक उच्चस्तरीय समिति द्वारा की जाएगी, जिसके बाद राष्ट्रपति द्वारा विजेता को एक विशेष समारोह में प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार न केवल समाज में एकता और भाईचारे को प्रोत्साहित करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि देश का भविष्य तभी उज्ज्वल होगा जब हम विविधताओं में एकता को बनाए रखेंगे।