{"_id":"6716e050d24dc1f64800d7e4","slug":"applications-invited-for-state-level-womens-award-rewari-news-c-198-1-rew1001-210791-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: राज्यस्तरीय महिला पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: राज्यस्तरीय महिला पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित
Tue, 22 Oct 2024 04:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 22 Oct 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं से हरियाणा राज्यस्तरीय महिला पुरस्कारों के लिए 27 दिसम्बर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उपायुक्त अभिषेक मीणा ने बताया कि महिलाओं को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है। यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को प्रदान किए जाते हैं।
इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के तहत एक लाख 50 हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार के तहत एक लाख रुपये एवं प्रशस्ति पत्र, बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार के तहत एक लाख रुपये और प्रशस्ति पत्र मिलेगा। साथ ही लाइफ टाइम अचीवर्स पुरस्कार के तहत 51 हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र और सामाजिक कार्य की श्रेणी में विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इन पुरस्कारों के बारे में अधिक जानकारी के लिए महिला और बाल विकास विभाग की वेबसाइट पर संपर्क किया जा सकता है।