फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Applications invited for State Energy Conservation Award

Rewari News: राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित

Wed, 25 Oct 2023 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 25 Oct 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Applications invited for State Energy Conservation Award
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग हरियाणा एवं हरेडा ने वर्ष 2022-23 के लिए विभिन्न श्रेणियों के पात्र उपभोक्ताओं से राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। बिजली की खपत कम करने व ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने 2 लाख तक के पुरस्कार देने का निर्णय लिया है। इनमें औद्योगिक, व्यावसायिक, सरकारी व गैर सरकारी संस्थान शामिल हैं। आवेदन अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय के कमरा नंबर 205 में 11 नवंबर तक जमा करवाए जा सकते हैं।

एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि 1 मेगावाट से अधिक लोड के बड़े औद्योगिक व व्यावसायिक संस्थानों के उपभोक्ता को मुख्यमंत्री प्रमाण पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित करेंगे। इनमें पंजीकृत एमएसएमई औद्योगिक संस्थाएं, जिनका सोलर कनेक्टेड लोड 100 किलोवाट से 1 मेगावाट तक है, उनको 2 लाख रुपये तक का इनाम दिया जाएगा। ऐसे सरकारी भवन एवं कार्यालय जिनका कनेक्टेड लोड 30 किलोवाट से 500 किलोवाट तक है, उन्हें 1 लाख रुपये तक का पुरस्कार दिया जाएगा। यदि किसी व्यक्ति ने ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में विशेष नया अनुसंधान या विकास का कार्य किया है तो उनको भी 2 लाख रुपये तक की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इन पुरस्कारों में विजेता संस्थान को नकद राशि, शील्ड व प्रमाणपत्र भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। इस योजना के तहत दिशा निर्देशों संबंधित अधिक जानकारी के लिए हरेडा की वेबसाइट पर अपलोड करें या अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय के कमरा नंबर 205 और फोन नंबर 01274-225240 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed