{"_id":"6ac7e2a5a4cddf80c4008f7a","slug":"applications-for-the-dr-ambedkar-scholarship-can-be-submitted-until-november-30-rewari-news-c-198-1-fth1001-246801-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: डॉ. आंबेडकर छात्रवृत्ति के लिए 30 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: डॉ. आंबेडकर छात्रवृत्ति के लिए 30 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन
Fri, 09 Oct 2026 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। डॉ. बीआर आंबेडकर मेधावी संशोधित छात्रवृत्ति योजना के तहत वर्ष 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। सभी वर्गों के विद्यार्थी 30 नवंबर तक सरल हरियाणा पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।
अनुसूचित जाति के 10वीं कक्षा में शहरी क्षेत्र में 70 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्र में 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 11वीं या डिप्लोमा-सर्टिफिकेट कोर्स के प्रथम वर्ष में दाखिले पर 8 हजार रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति मिलेगी।
12वीं में निर्धारित अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्नातक के लिए 8 हजार रुपये, इंजीनियरिंग, तकनीकी व व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए 9 हजार रुपये और चिकित्सा एवं संबंधित पाठ्यक्रमों के लिए 10 हजार रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
स्नातक में निर्धारित अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर के लिए 9,000 रुपये, इंजीनियरिंग व तकनीकी पाठ्यक्रमों के लिए 11 हजार रुपये तथा चिकित्सा एवं संबंधित पाठ्यक्रमों के लिए 12 हजार रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति मिलेगी।
आवेदन के साथ जाति प्रमाणपत्र, हरियाणा निवास, परिवार पहचान पत्र, फोटो, बैंक पासबुक, वर्ष 2026 की मार्कशीट, पहचान पत्र और चार लाख रुपये से कम वार्षिक आय का प्रमाणपत्र लगाना होगा।
पिछड़ा वर्ग-ए के विद्यार्थियों के लिए 10वीं में शहरी क्षेत्र में 70 और ग्रामीण क्षेत्र में 60 प्रतिशत अंक, जबकि पिछड़ा वर्ग-बी के विद्यार्थियों के लिए 80 और 75 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। दोनों वर्गों के पात्र विद्यार्थियों को 8 हजार रुपये वार्षिक मिलेंगे।
सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए शहरी क्षेत्र में 80 और ग्रामीण क्षेत्र में 75 प्रतिशत अंक जरूरी हैं तथा उन्हें भी 8 हजार रुपये वार्षिक छात्रवृत्ति दी जाएगी।
वर्जन :
जिले के 10वीं से 12 कक्षा के पात्र विद्यार्थी निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करने पर 30 नवंबर तक सरल हरियाणा पोर्टल के माध्यम से छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों को आवेदन के साथ सभी जरूरी दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करने होंगे। - राजेंद्र शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी।