फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Applications for 12th class started in polytechnic educational institutions, 10th class will start from today

Rewari News: बहुतकनीकी शिक्षण संस्थानों में 12वीं के लिए आवेदन शुरू, 10वीं के आज से होंगे

Mon, 26 May 2025 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Applications for 12th class started in polytechnic educational institutions, 10th class will start from today
रेवाड़ी। बहुतकनीकी शिक्षण संस्थानों में सोमवार से कक्षा 12वीं के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। वहीं, मंगलवार से 10वीं कक्षा के विद्यार्थी भी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

आवेदन के पहले दिन जिले में कुल विद्यालयों में करीब 50 आवेदन आ चुके हैं। अभी विद्यार्थी सोच विचार में लगे हुए हैं कि वह कौन से ट्रेड से बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान में दाखिला लें। बहुतकनीकी संस्थानों में जारी शेड्यूल के मुताबिक 27 मई से 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

उसके बाद मेरिट सूची जारी होगी, जिसके बाद 2 जुलाई को काउंसिलिंग होगी। 10वीं कक्षा वालों के लिए पहली काउंसिलिंग 10 से 15 जुलाई तक चलेगी। दूसरी काउंसिलिंग 23 से 26 जुलाई तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

12वीं कक्षा वाले विद्यार्थियों की पहली काउंसिलिंग 30 जून से 3 जुलाई और दूसरी काउंसिलिंग 11 जुलाई से 14 जुलाई तक होगी। पहली काउंसिलिंग वालों को 16 जुलाई और दूसरी काउंसिलिंग वालों को 28 जुलाई को सीटें आवंटित की जाएंगी।
डिप्लोमा इंजीनियरिंग यानी बारहवीं कक्षा वालों में पहली काउंसिलिंग वालों को 4 जुलाई और दूसरी काउंसिलिंग वालों को 15 जुलाई को सीट आवंटित होंगी। इसके पश्चात पहली काउंसिलिंग वाले विद्यार्थी को 17 से 21 जुलाई तक आवंटित हुए संस्थान में रिपोर्ट करना होगा।
दूसरी काउंसिलिंग वाले अभ्यर्थी को 29 जुलाई से एक अगस्त तक संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। डिप्लोमा इंजीनियरिंग लेटरल एंट्री वाले पहली काउंसलिंग के अभ्यर्थी को 7 जुलाई से 9 जुलाई तक और दूसरी काउंसलिंग के अभ्यर्थी 16 जुलाई से 18 जुलाई तक संस्थान में पहुंचकर रिपोर्ट करेंगे।

डिप्लोमा इंजीनियरिंग में 10वीं पास विद्यार्थी तीन वर्षीय कोर्स के लिए और 12वीं पास विद्यार्थी दो वर्षीय कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की मेरिट सूची 27 जून और 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों की मेरिट सूची 8 जुलाई को जारी होगी।
प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को ऑनलाइन फीस भरनी होगी। जिले में दो सरकारी बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान लिसाना व धामलावास में हैं। लिसाना कॉलेज में विभिन्न डिप्लोमा कोर्स की 360 सीट पर दाखिले होंगे।
लिसाना स्थित बहुतकनीकी संस्थान में सीटों की स्थिति
संस्थान सीट


मैकेनिकल इंजीनियरिंग --60
मेडिकल लैब टेक्नालॉजी -- 60
सिविल इंजीनियरिंग -- 60
कंप्यूटर इंजीनियरिंग-- 60
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग-- 60
और इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग-- 60
-----------
धामलावास स्थित बहुतकनीकी संस्थान में सीटों की स्थिति
ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग -- 60
इलेक्ट्रिकल --60
मैकेनिकल-- 60
मेडिकल लैब टेक्नालॉजी-- 60
कंप्यूटर इंजीनियरिंग-- 60
इलेक्ट्राॅनिक्स -- 30
इंस्ट्रमेंशन एंड कंट्रोल कोर्सेज -- 30
----------


दाखिले के लिए इन दस्तावेजों की होगी जरूरत :
ऑनलाइन आवेदन के लिए 10वीं की मार्कशीट, रिजल्ट कॉपी, बैंक पासबुक, परिवार पहचान पत्र की फोटो कॉपी, कैटेगरी सर्टिफिकेट, परिवार पहचान पत्र में कैटेगरी और आय प्रमाणपत्र सत्यापित होना चाहिए। विद्यार्थी का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, परिवार पहचान पत्र में मैट्रिक सर्टिफिकेट के अनुसार होना चाहिए। 12वीं के आधार पर (12वीं नॉन मेडिकल) अप्लाई करने के लिए 10वीं और 12वीं दोनों सर्टिफिकेट लेकर आना होगा।

-----------------
वर्जन :
12वीं के लिए दाखिले शुरू हो चुके हैं। मंगलवार से 10वीं कक्षा के विद्यार्थी भी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन के लिए विद्यार्थी जरूरी दस्तावेज साथ लाएं। -डॉ. सुखबीर यादव, प्रिंसिपल, बहुतकनीकी संस्थान लिसाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed