{"_id":"61423c388ebc3eb6341b1a09","slug":"application-for-about-6000-seats-of-23-iti-from-today-rewari-news-rtk624097755","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 आईटीआई की लगभग 6 हजार सीटों पर आवेदन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 आईटीआई की लगभग 6 हजार सीटों पर आवेदन आज से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। कौशल विकास एवं प्रशिक्षण विभाग हरियाणा की ओर से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2021-22 के लिए दाखिला प्रक्रिया 16 सितंबर से शुरू होकर 30 सितंबर तक चलेगी। पिछली बार की तरह इस बार भी दाखिला प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रहेगी।
दाखिले के आगामी चरण के लिए मेरिट व सीट अलॉटमेंट का पूरा कार्यक्रम 25 सितंबर को जारी होगा। जिले की 23 आईटीआई के विभिन्न ट्रेड की लगभग 6 हजार सीटें हैं। आईटीआई में ज्यादातर विद्यार्थी 10वीं कक्षा पास करने के बाद ही दाखिला लेते हैं। इस बार हरियाणा और सीबीएसई बोर्ड ने बिना परीक्षा लिए ही 10वीं कक्षा के सभी बच्चों को पास कर दिया है। ऐसे में दाखिला प्रक्रिया में आवेदकों में प्रतिस्पर्धा बढ़ने की संभावना है।
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले के लिए परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, ईमेल आइडी अनिवार्य की गई है। अब विभाग की ओर से प्रदेश की आइटीआई में चल रही ड्यूल मोड ट्रेडों की सूची भी जारी कर दी गई है। ताकि दाखिले के इच्छुक छात्र इसके बारे में जानकारी ले सकें, क्योंकि ड्यूल मोड ट्रेड में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ कमाई करने का मौका मिलता है। इसमें विद्यार्थी छह माह पढ़ाई करता है तथा छह माह कंपनी में प्रैक्टिकल करता है, जिसके लिए उसे सरकार द्वारा निर्धारित मानदेय दिया जाता है।
विज्ञापन
----------------
ये दो ट्रेड पसंदीदा
आईटीआई में अधिकतर विद्यार्थी इलेक्ट्रिशियन और फिटर की ट्रेड ज्यादा लेते हैं। वेल्डर ट्रेड में एडमिशन लेने वालों की संख्या कम नहीं होती है। ज्यादा रुझान उक्त दोनों ट्रेड पर रहता है। इन दोनों ट्रेंड में सीट लगभग भर जाती है। ऐसा इसलिए है कि दोनों की औद्योगिक इकाइयों में भी ज्यादा रोजगार मिलता है।
-------------
दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से ही चलेगी
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 16 सितंबर आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। जिले में स्थित नौ राजकीय व 14 निजी आईटीआई हैं, जिनमें विभिन्न ट्रेडों की करीब छह हजार सीटें हैं। इन सीटों पर हर साल मेरिट सूची के आधार पर दाखिले किए जाते हैं। गत वर्ष कोरोना महामारी के चलते पूरी दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से चली थी, वहीं कोरोना को देखते हुए इस साल भी दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से ही चलेगी है।
वर्जन
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 16 सितंबर से दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है। पिछली बार तरह इस बार भी आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रहेगी।
- सुनील कुमार यादव, प्राचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रेवाड़ी।