{"_id":"6a8f2dfa6c24afb4c0099d0d","slug":"appeal-to-the-youth-to-register-in-large-numbers-for-the-half-marathon-rewari-news-c-198-1-sroh1010-244332-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: हाफ मैराथन में अधिक से अधिक युवाओं से पंजीकरण की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: हाफ मैराथन में अधिक से अधिक युवाओं से पंजीकरण की अपील
Wed, 26 Aug 2026 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में 6 सितंबर को आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय हाफ मैराथन को लेकर पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू है। इसके लिए प्रशासन की ओर से क्यूआर कोड जारी किया है। डीसी अभिषेक मीणा ने हरियाणा उदय के अंतर्गत नशामुक्त हरियाणा के उद्देश्य से आयोजित की जा रही हाफ मैराथन में अधिक से अधिक लोगों को पंजीकरण करवाने का आह्वान किया है।
डीसी अभिषेक मीणा ने जिलेवासियों, विशेषकर युवाओं का आह्वान किया कि वे बढ़-चढ़कर मैराथन में भाग लें और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के साथ-साथ समाज को नशे जैसी बुराई से दूर रहने का संदेश दें। मैराथन के जरिये नशा मुक्ति, स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा।
अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी से नशे के विरुद्ध जागरूकता का संदेश मजबूती से समाज तक पहुंचेगा। जिला प्रशासन की ओर से मैराथन को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन में युवाओं के साथ-साथ विभिन्न आयु वर्ग के नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
मैराथन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त क्यूआर कोड को स्कैन करके भी मैराथन के लिए आसानी से पंजीकरण किया जा सकते है।