{"_id":"660b096225a25e68ca009f77","slug":"another-worker-burnt-in-the-accident-dies-rewari-news-c-17-roh1026-393183-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: हादसे में झुलसे एक और श्रमिक ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: हादसे में झुलसे एक और श्रमिक ने तोड़ा दम
Tue, 02 Apr 2024 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 02 Apr 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
धारूहेड़ा। लाइफ लॉन्ग कंपनी में डस्ट कलेक्टर फटने से झुलसे से एक और श्रमिक ने दम तोड़ दिया है। इसकी पहचान कासगंज (यूपी), सलेमपुर के गांव अकुरी निवासी मुकेश (20) पुत्र नाथूराम के रूप में हुई है। 2 दिन पहले ही मुकेश के परिजन उसे रोहतक पीजीआई से डिस्चार्ज करवाकर कासगंज के एक अस्पताल में ले गए थे, जहां पर उसने दम तोड़ दिया है। अब मृत श्रमिकों की संख्या 16 हो गई है।
बता दें कि 16 मार्च को कंपनी में डस्ट कलेक्टर शाम के समय फटा था। 39 श्रमिक झुलस गए थे। मामले की जांच एसआईटी कर रही है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले में किसी प्रकार का एक्शन लिया जाएगा। अभी जांच चल रही है। वहीं 27 मार्च को लाइफ लॉन्ग कंपनी में करनाल के मधुबन से फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम के सदस्य पहुंचे थे। उन्होंने कंपनी के अधिकारियों और धारूहेड़ा पुलिस के साथ घटना के संबंध में बातचीत की थी। इस दौरान टीम ने जरूरी साक्ष्य भी जुटाए।
वर्जन
मामले में जांच एसआईटी कर रही है। हादसे में अब तक 16 श्रमिकों के मरने की सूचना है।- जगदीश सिंह, प्रभारी, धारूहेड़ा थाना