{"_id":"6a9c5b9a882dd8c6a20a80a0","slug":"another-opportunity-for-undergraduate-admission-rewari-news-c-198-1-fth1001-244899-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: स्नातक में दाखिले का एक और मौका, प्रतिदिन 100 रुपये लगेगा विलंब शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: स्नातक में दाखिले का एक और मौका, प्रतिदिन 100 रुपये लगेगा विलंब शुल्क
Sat, 05 Sep 2026 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 05 Sep 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
खरखड़ा महाविद्यालय में विलंब शुल्क के साथ दाखिला लेते विद्यार्थी। संवाद
रेवाड़ी। उच्च शिक्षा विभाग ने स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले से वंचित रह गए विद्यार्थियों को दाखिला लेने के लिए एक और मौका दिया है। महाविद्यालयों में खाली पड़ी सीटों को भरने के लिए दाखिला पोर्टल दोबारा खोल दिया गया है। विद्यार्थी अब 15 सितंबर तक रिक्त सीटों पर दाखिला ले सकेंगे।
दो चरणों में मेरिट सूची जारी होने और फिजिकल काउंसिलिंग के बाद भी जिले के अधिकांश कॉलेजों में 40 प्रतिशत सीटें खाली हैं। राजकीय कॉलेज रेवाड़ी में भी बड़ी संख्या में सीटें खाली रह गई हैं। बीकॉम की कुल 160 सीटों में अब तक केवल 35 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। ऐसे में 125 सीटें खाली हैं।
बीए में भी 87 सीटों पर अभी दाखिला नहीं हो पाया है। जिले के अन्य राजकीय कॉलेजों में भी कुछ इसी तरह की स्थिति बनी हुई है। सेक्टर-18 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में अन्य कॉलेजों की तुलना में दाखिलों की स्थिति बेहतर बताई जा रही है। यहां विद्यार्थियों ने दाखिले में अधिक रुचि दिखाई है। इसके विपरीत कई कॉलेजों में सीटें खाली रहने से विभाग को दाखिला प्रक्रिया दोबारा शुरू करनी पड़ी है।
विज्ञापन
खरखड़ा स्थित महाविद्यालय में करीब 30 प्रतिशत सीटें अभी भी खाली हैं। इनमें बीए की 98, बीएससी (विज्ञान) की 70 और बीकॉम की 42 सीटों पर अभी दाखिला नहीं हुआ है।
अब उच्च शिक्षा विभाग की ओर से पोर्टल दोबारा खोलने का उद्देश्य कॉलेजों में खाली सीटों को भरना और विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा का अवसर उपलब्ध कराना है। इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक आवेदन कर संबंधित कॉलेज में उपलब्ध सीट के अनुसार दाखिला ले सकेंगे।
23 अगस्त को बंद हुआ था पोर्टल
कॉलेजों में खाली सीटों पर दाखिले के लिए 23 अगस्त को खुली फिजिकल काउंसिलिंग कराई गई थी। इसके बाद दाखिला पोर्टल बंद कर दिया गया था। काउंसिलिंग के बाद भी बड़ी संख्या में सीटें खाली रह गईं। इसे देखते हुए उच्च शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को एक और अवसर देते हुए पोर्टल दोबारा खोलने का निर्णय लिया है। उच्च शिक्षा विभाग ने दाखिला प्रक्रिया का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। अब जो विद्यार्थी दाखिला लेना चाहते हैं, उन्हें विलंब शुल्क के साथ प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा विद्यार्थियों से प्रतिदिन 100 रुपये के हिसाब से अतिरिक्त शुल्क भी लिया जाएगा। दाखिला प्रक्रिया 15 सितंबर तक जारी रहेगी। इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक आवेदन कर रिक्त सीटों पर दाखिला ले सकेंगे।
वर्जन:
रिक्त सीटों को भरने के लिए उच्च शिक्षा विभाग की ओर से दाखिला पोर्टल दोबारा खोला गया है। इच्छुक विद्यार्थी 15 सितंबर तक निर्धारित प्रक्रिया के तहत दाखिला ले सकते हैं। विद्यार्थियों को विलंब शुल्क के साथ प्रतिदिन 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा। विद्यार्थियों से अपील की गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय रहते दाखिला प्रक्रिया पूरी कर लें।-त्रिदेव, नोडल अधिकारी, राजकीय महाविद्यालय कोसली।