फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Another accused arrested in the case of theft of eight lakh rupees

आठ लाख रुपये चोरी के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Fri, 05 Nov 2021 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Another accused arrested in the case of theft of eight lakh rupees
बावल के मोहल्ला आनंद नगर स्थित एक घर से आठ लाख रुपये चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मध्य प्रदेश के जिला छतरपुर के गांव सद्दुपुरा निवासी बिहारी उर्फ टिकू है। दो आरोपित राजस्थान के जिला भरतपुर के गांव बहरावली निवासी राजू व गुरुग्राम के पथरेडी निवासी वीर बहादुर उर्फ कुल्हाड़ की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन

आनंद नगर निवासी नवीन ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसने मोहल्ला राजीव नगर स्थित अपना मकान बेचा था। उसके करीब बीस दिन पहले ही बावल के मोहल्ला आनंद नगर में एक मकान खरीदा था। मकान में वह अपनी मां के साथ रहता है। उसकी मां अपाहिज है। मकान की पहली मंजिल पर वह रहता है। उन्होंने मध्य प्रदेश के जिला छतरपुर के गांव मातुखा निवासी किशन और उसके जीजा गांव सतुकड़ा निवासी बिहारी लाल से प्लंबर का काम कराया था। काम अच्छी तरह नहीं होने पर बिहारी लाल ने दो युवकों को प्लंबर का काम करने के लिए भेजा था। वह सर छोटूराम चौक पर सब्जी लेने के लिए चला गया। वापस आया तो उसके कमरे का ताला टूटा हुआ था और अंदर बाक्स में रखे आठ लाख रुपये गायब थे। नवीन ने प्लंबर का काम करने के लिए घर आए दोनों युवकों पर आठ लाख रुपये चोरी करने का आरोप लगाया था। बावल थाना पुलिस ने आरोपी राजू और बहादुर को रिमांड पर लिया था। पूछताछ में बिहारी उर्फ टिकू का भी चोरी में नाम सामने आया था। पुलिस अभी तक आरोपितों से तीन लाख सात हजार रुपये बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed