फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Another accused arrested in fraud case

Rewari News: ठगी के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Sun, 02 Mar 2025 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 02 Mar 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Another accused arrested in fraud case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। साइबर थाना पुलिस ने गांव ओढ़ी निवासी एक व्यक्ति से टास्क या इन्वेस्टमेंट के नाम पर ठगी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पंजाब के लुधियाना के प्रताप नगर धोलेवाल मिलेरगंज हाल आबाद कबीर नगर निवासी रवि शर्मा के रूप में हुई है। इस मामले में एक आरोपी पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।
पुलिस के अनुसार बावल के गांव ओढ़ी निवासी दीपेंद्र सिंह ने शिकायत में बताया था कि वह बावल स्थित एक फिलिंग स्टेशन का कैशियर है। वह पंप का खाता भी ऑपरेट करता है। उसके पास 30 सितंबर 2023 को टेलीग्राम पर पार्ट टाइम जॉब का मैसेज आया था। उनकी तरफ से लिंक भेजा गया जिसे ओपन करने के बाद उसका रजिस्ट्रेशन कर लिया गया था। इसके बाद आरोपियों ने टॉस्क के नाम पर उससे 10 हजार रुपये डलवाए और 10 हजार 83 रुपये वापस कर दिए। आरोपियों ने टॉस्क के नाम पर उससे पैसे डलवाना शुरू कर दिया और उससे कुल 1 करोड़ 26 लाख 74 हजार रुपये अलग-अलग खातों में डलवा लिए।
विज्ञापन

ठगी का पता चलने पर शिकायत की। आरोपियों के खिलाफ साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी आनंद कुमार को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान पता लगा कि साइबर ठगी में पंजाब के जिला लुधियाना के रवि शर्मा का बैंक खाता भी प्रयोग किया गया था। जिस पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी रवि शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed