फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Another accused arrested for extorting money by fraud in the name of installing mobile tower

Rewari News: मोबाइल टावर लगाने के नाम पर धोखाधड़ी कर पैसे ऐंठने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Wed, 23 Apr 2025 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Another accused arrested for extorting money by fraud in the name of installing mobile tower
रेवाड़ी। साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने मोबाइल टावर लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करके पैसे ऐंठने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मध्यप्रदेश के जिला रीवा के गांव रायपुर कुरचालियन निवासी पंकज गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में मुख्य आरोपी धीरज को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि 24 जून 2021 को गांव रोझुवास निवासी बलजीत ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसके मोबाइल फोन पर एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने अपना नाम निखिल कुमार बताया और कहा कि वह जियो कंपनी से बोल रहा है। जो उसने मोबाइल टावर लगाने की स्कीम के बारे में बताते हुए उससे कहा कि इसका टोटल खर्चा 50 हजार रुपये आएगा। इसके बाद निखिल कुमार ने 16 जून को उससे 1750 रुपये फार्म फीस के लिए फोन पे के द्वारा ले लिए। इसके बाद निखिल के बॉस का फोन आया ओर 17 जून को उससे एनओसी सर्टिफिकेट की फिस के लिए 23500 रुपये फोन पे द्वारा डलवा लिए। इस प्रकार आरोपियों ने मोबाइल टावर लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करके उससे कुल 1 लाख 12 हजार 550 रुपये फोन पे के द्वारा जमा करवा लिए। जिस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त मुख्य आरोपी हिमाचल प्रदेश के पोंटासाहिब निवासी धीरज को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7 मोबाइल फोन, 11 फर्जी सिमकार्ड, 2 एटीएम सहित ठगी की गई नकदी को पहले ही बरामद कर लिया था। जो इस मामले में पुलिस ने सोमवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी मध्यप्रदेश के जिला रीवा के गांव रायपुर कुरचालियन निवासी पंकज गुप्ता को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed