{"_id":"6af35b33ebc489c43603cf9b","slug":"annakut-prasad-was-distributed-on-govardhan-puja-devotees-partook-of-the-prasad-rewari-news-c-198-1-rew1001-248502-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: गोवर्धन पूजा पर अन्नकूट प्रसाद वितरित किया, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: गोवर्धन पूजा पर अन्नकूट प्रसाद वितरित किया, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
Tue, 10 Nov 2026 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करते डॉ. आरबी यादव। स्रोत: स्वयं
रेवाड़ी। सर्कुलर रोड स्थित धारूहेड़ा चुंगी के पास मंगलवार को श्रद्धा के साथ गोवर्धन पूजा की गई और अन्नकूट प्रसाद वितरित किया गया। इसमें श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों ने उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं को अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर डॉ. आरबी यादव ने कहा कि गोवर्धन पूजा भारतीय संस्कृति, आस्था और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत धारण करने का प्रसंग हमें प्रकृति संरक्षण, सामूहिक सहयोग और समाज के प्रति अपने दायित्वों का संदेश देता है।
उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में प्रेम, सद्भाव, सेवा और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के साथ सामाजिक एकता को भी प्रोत्साहन मिलता है। कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा। आयोजकों ने कार्यक्रम में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने वाले सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।