Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Elderly Munni Devi wanders in search of regaining possession of her home

Rewari News: अपने घर पर कब्जे के लिए भटक रहीं बुजुर्ग मुन्नी देवी

Tue, 10 Nov 2026 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 10 Nov 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Elderly Munni Devi wanders in search of regaining possession of her home
मुन्नी देवी, पीड़ित
रेवाड़ी। शहर के हंसनगर निवासी बुजुर्ग महिला मुन्नी देवी दो साल से अपने ही मकान पर कब्जा नहीं मिल पाया है। कब्जे के लिए वह प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस थानों के चक्कर काट रही हैं। एसडीएम कोर्ट और डीसी कोर्ट से उनके पक्ष में फैसला आने और मकान खाली कराने का आदेश जारी होने के बाद भी उन्हें अब तक अपने घर में रहने का अधिकार नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

मुन्नी देवी हंसनगर स्थित श्याम मंदिर में रह रही हैं। उनका आरोप है कि करीब दो साल पहले बेटे और बहू ने उनके साथ मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया था। बताया कि उनके पति की करीब 35 साल पहले मौत हो गई थी। परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है। तीनों की शादी हो चुकी है। उन्होंने मजदूरी करके बच्चों का पालन-पोषण किया और उनकी शादियां कीं।
विज्ञापन

अब बुढ़ापे में उन्हें अपने ही मकान में रहने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि जब बेटियां उनके समर्थन में आवाज उठाती हैं तो बेटा उनके और उनके पतियों के साथ भी मारपीट करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुन्नी देवी ने 16 दिसंबर 2024 को मकान खाली कराने के लिए एसडीएम कोर्ट में केस दायर किया था। 23 दिसंबर 2025 को कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला सुनाते हुए मकान खाली कराने के निर्देश दिए।
इसके बाद 6 जनवरी 2026 को मॉडल टाउन थाना पुलिस को भी आदेश जारी किए गए, लेकिन महिला के अनुसार आदेशों के बावजूद मकान खाली नहीं कराया गया। इसके बाद 25 फरवरी 2026 को उनके बेटे ने फैसले के खिलाफ डीसी कोर्ट में अपील दायर की। 12 मई 2026 को डीसी अभिषेक मीणा ने अपील खारिज करते हुए महिला के पक्ष में फैसला बरकरार रखा।

ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त, फिर भी नहीं मिला कब्जा
महिला के अनुसार 16 जुलाई को एसडीएम ने मामले में रीडर के पास रिमार्क किया। 21 अगस्त को मकान खाली कराने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किया गया, लेकिन इसके बावजूद उन्हें कब्जा नहीं मिल पाया। इसके बाद 27 अगस्त, 8 सितंबर और 10 सितंबर को भी वह डीसी कार्यालय पहुंचीं। हर बार उनकी शिकायत एसडीएम कार्यालय भेज दी गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।


सीएम विंडो पर भी की शिकायत
मुन्नी देवी ने 25 सितंबर 2026 को सीएम विंडो पर शिकायत देकर मकान खाली कराने की मांग की थी। उनका आरोप है कि शिकायत पर कार्रवाई दिखाकर उसे बंद कर दिया गया, जबकि उन्हें मकान का कब्जा नहीं दिलाया गया। बुजुर्ग महिला की मांग है कि प्रशासन कोर्ट के आदेशों की पालना करवाकर उन्हें उनके मकान में रहने का अधिकार दिलाए, ताकि जीवन के इस पड़ाव पर उन्हें मंदिर में रहने के लिए मजबूर न होना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed