{"_id":"6af20e56f1a2a524980d8d85","slug":"annakut-prasad-distributed-at-shiva-temple-long-queues-of-devotees-formed-rewari-news-c-198-1-rew1001-248459-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: शिव मंदिर में अन्नकूट प्रसाद वितरण, श्रद्धालुओं की लगी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: शिव मंदिर में अन्नकूट प्रसाद वितरण, श्रद्धालुओं की लगी कतार
Mon, 09 Nov 2026 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु। स्रोत: मंदिर कमेटी
रेवाड़ी। श्री बालाजी धर्मार्थ समिति की ओर से सोमवार को दिवाली के अगले दिन विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर आजाद चौक स्थित शिव मंदिर में अन्नकूट प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंदिर पुजारी पंडित सुमन भारद्वाज की देखरेख में हुए आयोजन में प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही।
समिति पदाधिकारियों की अगुवाई में मूंग, बाजरा, चावल, खीर, कढ़ी और मिक्स सब्जी का प्रसाद तैयार कराया गया। भगवान विश्वकर्मा सहित अन्य देवी-देवताओं को भोग लगाने के बाद प्रसाद वितरण शुरू किया गया।
कार्यक्रम शुरू होते ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। कई भक्त अपने घरों से बर्तन लेकर प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे। पंडित सुमन भारद्वाज ने बताया कि मंदिर की स्थापना के बाद से ही अन्नकूट प्रसाद वितरण की परंपरा लगातार जारी है।
विज्ञापन
इस बार विश्वकर्मा दिवस दिवाली के अगले दिन दोपहर 12 बजे के बाद शुरू होने के कारण अधिकांश स्थानों पर इसे मंगलवार को मनाया जाएगा। हालांकि, सामान्य परंपरा के अनुसार यह पर्व दिवाली के अगले दिन मनाया जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रबंधन समिति ने सोमवार को ही आयोजन करने का निर्णय लिया।
इस मौके पर श्री बालाजी धर्मार्थ समिति के प्रधान रामअवतार यादव, समाजसेवी ओमप्रकाश यादव, बबरुभान मास्टर, राजकुमार, सतीश कुमार, प्यारेलाल सैनी, भगवान सैनी, राजेंद्र सैनी, वीरेंद्र सैनी, निरंजन, राजवीर वर्मा और शमशेर यादव सहित काफी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।