फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Anil VIJ

शाहीन बाग आंदोलन के पीछे टुकड़े-टुकड़े गैंग का हाथ- अनिल बिज

Fri, 31 Jan 2020 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Anil VIJ
रेवाड़ी में प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज। - फोटो : Rewari
महेंद्रगढ़ में पूर्व शिक्षामंत्री डॉ. रामबिलास शर्मा की भतीजी के शादी समारोह में शिरकत करने के बाद गुरुग्राम जाते समय गुरुवार को रेवाड़ी पहुंचे प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि शाहीन बाग आंदोलन के पीछे टुकड़े-टुकड़े गैंग और विपक्षी पार्टियों का हाथ है। उन्होंने कहा कि जामिया, जेएनयू व एएमयू की हिंसा से लेकर सीएए के खिलाफ देशभर में हुए हिंसाजनक प्रदर्शनों के पीछे भी इसी गैंग का हाथ है।
विज्ञापन

गृह मंत्री विज ने कहाकि कुछ लोग देश के अंदर माहौल बिगाड़कर एकताव अखंडता को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनेगी। हरियाणा पुलिस के पास संसाधनों की कमी के सवाल पर उन्होंने कहा कि जल्द ही पुलिस के लिए 600 गाड़ियां खरीदी जाएंगी।
विज्ञापन

अभय चौटाला पर भी विज ने कसा तंज
इनेलो नेता अभय चौटाला द्वारा एसवाईएल पर दिए गए बयान पर विज ने कहा कि वो अपने राज में एसवाईएल तो दूर पानी की बूंद तक नहीं ला सके। सरकार की ओर से एग्जीक्यूशन रिट कोर्ट में डाली गई है। वहीं पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव की ओर से गांधी जी की पुण्य तिथि पर भाजपाईयों की अनदेखी के सवाल पर विज ने कहा कि कांग्रेसियों ने गांधी के नाम पर 70 वर्षोे तक देश पर राज किया, लेकिन उनके सबसे बड़े स्वच्छता अभियान के नारे को दबाये रखा। वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी जब पहली बार प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने लाल किले से अपने पहले ही भाषण में गांधी जी के स्वच्छता के नारे को आगे बढ़ाते हुए देशभर में स्वच्छता अभियान शुरू किया और आज देश स्वच्छता की और बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed