फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Angry lover beats five-year-old daughter to death after he refuses to buy him gold necklace

रितिक बना राक्षस: सोने का हार न दिलाने पर रूठी प्रेमिका, प्रेमी ने पांच साल की बेटी को पटक-पटककर मार डाला

Sun, 21 Sep 2025 08:29 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी।
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी। Published by: विकास कुमार Updated Sun, 21 Sep 2025 08:29 PM IST
सार

आरोपी रितिक रोशन ने बताया कि 13 सितंबर को कविता ने उससे सोने का हार दिलाने की जिद की थी, जिस पर वह उसे रेवाड़ी बाजार में लेकर गया था। बच्ची उस समय कमरे पर ही थी। बाजार जाने के बाद उसने कविता को बताया कि पैसे नहीं होने के कारण वह उसे हार नहीं दिला सकता। इसके बाद दोनों के बीच बाजार में ही विवाद हो गया।

विज्ञापन
Angry lover beats five-year-old daughter to death after he refuses to buy him gold necklace
आरोपी रितिक रोशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में सीआईए रेवाड़ी व थाना माडल टाउन पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए पांच वर्षीय बच्ची कुशुम की हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान बिहार के जिला मोतीहारी के गांव रघुनाथपुर हाल किरायेदार चांदपुर की ढाणी निवासी रितिक रोशन के रूप में हुई है।

विज्ञापन

एक महीने से रह रहे थे साथ
पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी रितिक रोशन ने बताया कि वह करीब एक माह से चांदपुर की ढाणी में जनादेश के मकान में किराए का कमरा लेकर गांव दिलावलपुर की रहने वाली एक महिला कविता के साथ लिव-इन में रह रहा था। कविता की करीब पांच साल की बेटी कुसुम भी उनके साथ रह रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कविता सोने का हार दिलाने की कर रही थी जिद
आरोपी रितिक रोशन ने बताया कि 13 सितंबर को कविता ने उससे सोने का हार दिलाने की जिद की थी, जिस पर वह उसे रेवाड़ी बाजार में लेकर गया था। बच्ची उस समय कमरे पर ही थी। बाजार जाने के बाद उसने कविता को बताया कि पैसे नहीं होने के कारण वह उसे हार नहीं दिला सकता। इसके बाद दोनों के बीच बाजार में ही विवाद हो गया। कविता उससे नाराज होकर रेलवे स्टेशन की ओर चली गई। उसने कविता को मनाने के काफी प्रयास किया, परंतु वह अपनी जिद पर अड़ी रही। 

विज्ञापन

बच्ची रो रही तो डांटा, चुप न होने पर पटक-पटककर मार डाला
इसके बाद वह कविता को रेलवे स्टेशन पर छोड़कर वापिस अपने कमरे पर आ गया। आरोपी रितिक रोशन ने बताया कि कमरे पर आने के बाद बच्ची ने अपनी मां के नहीं आने पर रोना शुरू कर दिया, तो उसने उसे डांटकर चुप कराने का प्रयास किया। जब बच्ची रोने से चुप नहीं हुई तो उसने बच्ची को फर्श पर पटककर मारना शुरू कर दिया। जब बच्ची ने दम तोड़ दिया तो उसने बच्ची के शव को तिरपाल में लपेट दिया और कमरे को बंद करके वहां से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

रितिक रोशन अपने परिवार सहित करीब एक माह से यहां रह रहा था
एसपी कार्यालय की तरफ से जारी बयान के अनुसार 17 सितंबर को पुलिस को चांदपुर की ढाणी के एक मकान में किरायेदार के कमरे में पांच वर्षीय बच्ची का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था। मौके पर सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाया गया था। शव की शिनाख्त उसके परिजनों द्वारा करवाई गई तो शव की पहचान बिहार के जिला मोतीहारी के गांव दिलावरपुर निवासी पांच वर्षीय कुशुम के रूप में हुई थी। 

मकान मालिक ने बताई पूरी कहानी
मकान मालिक जनादेश यादव ने पुलिस को बताया कि उसके किराये के कमरे पर मूलरूप से बिहार निवासी रितिक रोशन अपने परिवार सहित करीब एक माह से यहां रह रहा था। रितिक रोशन के साथ रह रही एक महिला कविता ने फोन पर पड़ोस के कमरे पर रहने वाली एक महिला को बताया था कि रितिक रोशन ने उसकी बेटी को मार डाला है। उसकी बेटी का शव कमरे के अंदर पड़ा हुआ है। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर थाना माडल टाउन में हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed