फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Angry employees made Gangayacha toll of Rewari free due to non-payment of salary

रेवाड़ी: किसानों के बाद अब कर्मचारियों ने किया टोल फ्री, वेतन नहीं मिलने से नाराज थे टोलकर्मी, फ्री में गुजरे वाहन

Thu, 16 Dec 2021 07:01 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 16 Dec 2021 07:01 PM IST
सार

टोल कर्मचारियों ने चार घंटे तक टोल के गेट खोल दिए। इससे 1.25 लाख का नुकसान हुआ। एनएचआई की ओर से आश्वासन पर कर्मचारी काम पर लौटे। कर्मचारियों ने सुबह आठ बजे से 11:40 बजे तक धरना दिया।

विज्ञापन
Angry employees made Gangayacha toll of Rewari free due to non-payment of salary
गंगायचा टोल प्लाजा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी में वेतन नहीं मिलने पर कर्मचारियों ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-352 के गंगायचा जाट टोल को निशुल्क करते हुए चार घंटे तक खोले रखा। इससे टोल को करीब 1.25 लाख का नुकसान हुआ है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी आफ इंडिया (एनएचएआई) के अफसरों के आश्वासन के बाद कर्मचारी काम पर लौट आए।  

विज्ञापन


इस दौरान कर्मचारियों का कहना था कि उन्होंने सितंबर में भी वेतन न देने पर हंगामा किया था और हड़ताल पर चले गए थे। उस समय टोल प्रबंधक ने शीघ्र ही वेतन देने का आश्वासन दिया था। सितंबर में आंदोलनकारी किसानों ने टोल फ्री कर दिया था और धरने पर बैठ गए थे। किसानों के धरने पर बैठने के बाद वेतन न देने का मामला ठंडा पड़ गया था।
विज्ञापन


वहीं,  11 दिसंबर को किसानों के टोल से हटने के बाद 12 दिसंबर से दोबारा शुरू किया गया था, लेकिन गुरुवार एनएचएआई द्वारा टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों को वेतन देने से मना कर दिया। बकाया वेतन की मांग को लेकर टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों ने सुबह आठ बजे से टोल को फ्री कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी 11.40 बजे तक हड़ताल पर रहें। कर्मचारियों का कहना था कि वे अगस्त व सिंतबर माह के वेतन की मांग कर रहे हैं। इस दौरान गंगायचा टोल खुला हुआ था और कर्मचारियों ने इस दौरान ड्यूटी भी की थी। 

यह भी पढ़ें ः हरियाणा की बड़ी खबरें: मंत्री विज ने शिमला समझौते पर दिया विवादित बयान और पहले से ज्यादा तेज दौड़ेंगे हरियाणा में बने बुलेट प्रूफ वाहन


कर्मचारियों का कहना था कि मुश्किल वक्त जब प्रदेश में कहीं भी टोल चालू नहीं थे, उस वक्त टोल पर ड्यूटी की। इसके बावजूद उन्हें सैलरी नहीं दी जा रही है। कर्मचारियों ने टोल पर खड़े होकर प्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी भी की। इसके बाद एनएचएआई की ओर से 10 दिन में बकाया वेतन देने का आश्वासन मिलने के बाद कर्मचारी काम पर लौटे।

टोल से प्रतिदिन गुजरते हैं हजारों वाहन

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-352 पर स्थित गंगायचा टोल पर प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। गंगायचा टोल प्लाजा की प्रतिदिन की आमदनी करीब 13 लाख रुपये है। वीरवार को करीब 4 घंटे कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इस दौरान टोल से गुजरने वाले किसी भी वाहन से टोल नहीं वसूला गया। करीब 4 घंटे रहे टोल फ्री के दौरान गंगायचा टोल को 1.25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed