फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Haryana Top News 16 December 2021

हरियाणा की बड़ी खबरें: मंत्री विज ने शिमला समझौते पर दिया विवादित बयान और पहले से ज्यादा तेज दौड़ेंगे हरियाणा में बने बुलेट प्रूफ वाहन

Thu, 16 Dec 2021 05:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 16 Dec 2021 05:33 PM IST
सार

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज अकसर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। विज ने विजय दिवस पर एक बार फिर एक विवादित ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट कर शिमला समझौते पर सवाल उठाए हैं। विज ने 1971 भारत पाकिस्तान युद्ध में सैनिकों द्वारा जीती गई जंग को राजनेताओं द्वारा टेबल पर हार बताया है।

विज्ञापन
Haryana Top News 16 December 2021
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पानीपत की परमहंस कुटिया के सामने घेर अराइयां स्थित मकान में बुधवार को चीख पुकार मच गई, जब एक सिरफिरा देव सुनार उर्फ दीपक दोपहर 12 बजे हारट्रोन कंप्यूटर सेंटर संचालक विनोद भराड़ा के घर में घुस गया। जब वह भराड़ा की हत्या कर कमरे से बाहर निकला तो लोगों ने उसे धरदबोचा। उसने पीटने लगे तो वह बोला कि अब चाहे तो उसे गोली मार तो उसका काम हो गया। पति के कमरे में देव सुनार उर्फ दीपक के जाते वक्त उसके हाथ में कट्टा देखकर विनोद की पत्नी निधि घबरा गईं। चिल्लाते हुए बाहर की तरफ भागी।  अन्य खबरें पढ़ें...
विज्ञापन


हरियाणा: शिमला समझौते पर मंत्री विज का विवादित बयान, कहा- 1971 की जीती गई जंग राजनेताओं ने टेबल पर हारी

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज अकसर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। विज ने विजय दिवस पर एक बार फिर एक विवादित ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट कर शिमला समझौते पर सवाल उठाए हैं। विज ने 1971 भारत पाकिस्तान युद्ध में सैनिकों द्वारा जीती गई जंग को राजनेताओं द्वारा टेबल पर हार बताया है। उन्होंने कहा कि हमारे पास 93 हजार युद्ध बंदी होने के बावजूद कोई बारगेनिंग नहीं की। हम इनको छोड़ने के बदले पीओके ले सकते थे। यह हमारी बहुत बड़ी भूल थी, जिसे आज तक हम भुगत रहे हैं। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



सुरक्षा: पहले से ज्यादा तेज दौड़ेंगे हरियाणा में बने बुलेट प्रूफ वाहन, टायर में गोली लगने पर भी 100 किलोमीटर चलेंगे
खेल व खेती के लिए दुनिया में अपनी खास पहचान रखने वाला हरियाणा अब बुलेट प्रूफ गाड़ियों के लिए भी जाना जाएगा। यहां सेना व पैरामिलिट्री के जवानों के लिए पहले से ज्यादा सुरक्षित व रफ्तार वाले बुलेट प्रूफ वाहन बनाए जाएंगे। यही नहीं, टायर में गोली लगने पर भी वाहन 50 से 100 किलोमीटर तक चलाया जा सकेगा। पढ़ें विस्तृत खबर...

पेपर सॉल्वर गैंग: कंप्यूटरों को डबल स्क्रीन चलाकर हल करते थे परीक्षा पत्र, ऐसे चलता था सारा खेल

पेपर सॉल्वर गैंग की तकनीकी टीम बेहद शातिराना तरीके से पूरे काम को अंजाम देती थी। आरोपी लैब में कंप्यूटरों को डबल स्क्रीन चलाते थे। दूसरी स्क्रीन परीक्षार्थी की होती थी, जिसे हैक किया जाता था। यहीं से सॉल्वर टीम का काम शुरू हो जाता था। आरोपियों ने अलग-अलग राज्यों में अपनी लैब बना रखी थीं। वह कई तरह के पेपर सॉल्व कराते थे। पढ़ें विस्तृत खबर...


सफलता के टिप्स: झारखंड में जज बने करनाल निवासी मोहित चौधरी बोले- किस्मत के भरोसे नहीं मिलता मुकाम, मेहनत से भरें ऊंची उड़ान

केवल किस्मत के सहारे बैठे रहने से सफलता नहीं मिलती। मुकाम तक पहुंचने के लिए मेहनत जरूरी है। यह बात हरियाणा के करनाल निवासी एवं वर्तमान में झारखंड के सिविल जज, जूनियर डिविजन (प्रोबेशनरी) मोहित चौधरी ने कही। जिन्होंने 10 साल वकालत करने के साथ-साथ पढ़ाई कर यह सफलता हासिल की। उन्होंने बिना कोचिंग के खुद पढ़ाई करके फरवरी 2020 में जारी हुए झारखंड न्यायिक सेवा के परीक्षा परिणाम में 19वां रैंक पाया था। पढ़ें विस्तृत खबर...

हरियाणा लोक सेवा आयोग की भर्ती में धांधली: हाईकोर्ट ने याचिका को बताया जनहित का मुद्दा, किया रेफर 

हरियाणा लोक सेवा आयोग की भर्ती में धांधली को लेकर दाखिल की गई याचिका को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने व्यापक जनहित का मुद्दा बताया है। गुरुवार को हाईकोर्ट ने इस याचिका को मुख्य न्यायाधीश के समक्ष जनहित याचिका के रूप में सुनवाई के लिए रेफर कर दिया है। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed