{"_id":"6abd4f16e06a0451d50debb8","slug":"anganwadi-workers-felicitated-rewari-news-c-198-1-rew1001-246366-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
Wed, 30 Sep 2026 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 30 Sep 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
जाटूवास। गांव जाटूवास में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। बच्चों और महिलाओं के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई।
विभाग की सुपरवाइजर योगेश कुमारी ने कहा कि बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य, प्रारंभिक शिक्षा और महिलाओं को जागरूक करने में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुशीला और नीतू तथा सहायिका बाला देवी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग से हेडमास्टर मलखान, भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुप धनखड़, चांद सिंह, स्वास्थ्य विभाग की आशा वर्कर्स और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।