फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Ancient Shiva temple is the center of faith of the people

Rewari News: प्राचीन शिव मंदिर लोगों का आस्था का है केंद्र

Wed, 26 Feb 2025 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 26 Feb 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Ancient Shiva temple is the center of faith of the people
फोटो : 39धारूहेड़ा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पूजा करते श्रद्धालु। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धारूहेड़ा। स्थानीय प्राचीन शिव मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र हैं। इस मंदिर का निर्माण तीन सौ वर्ष पूर्व करवाया गया था। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से देवाधिदेव की पूजा करने वालों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
इस मंदिर में दर्शन पूजन के लिए राजस्थान से भी काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। आस्था के चलते मंदिर में महाशिवरात्रि पर विशेष आयोजन के अलावा समय-समय पर त्योहारों पर भजन- कीर्तन ,जागरण, हवन-यज्ञ व भंडारे का भी आयोजन किया जाता है। मंदिर से लंबे समय से जुड़े श्रद्धालुओं का मानना है कि सैकड़ों साल पुराने मंदिर का निर्माण ग्रामीणों की ओर से करवाया गया था। श्रद्धालुओं की बढ़ रही आस्था के चलते करीब 6 साल से मंदिर का जीर्णोद्वार का कार्य करवाया गया है। मंदिर की देखभाल के लिए प्राचीन शिव मंदिर कमेटी गठित की हुई है। यहां शिवरात्रि पर होने वाले कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहता है।
विज्ञापन


मंदिर में समय समय पर कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं। श्रद्धालुओं का मानना है कि मंदिर में आने से उनकी मनोकामना पूर्ण होती है। मंदिर में सुबह शाम होने वाली आरती में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मंदिर में शिवरात्रि पर जागरण व भंडारे का आयोजन किया जाता है। प्रत्येक सोमवार को मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मंदिर में साल में दो बार कथा पुराण व झांकी निकाली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन:-

प्राचीन मंदिर के प्रति श्रद्धालुओं की बड़ी आस्था है। मंदिर में सच्चे मन से पूजा करने पर देवाधिदेव मनोकामनाएं पूरी करते हैं। - डॉ. अश्विनी जोशी पुजारी , प्राचीन श्री शिव मंदिर मेन बाजार धारूहेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed