{"_id":"674df97737f368dd54002c6a","slug":"all-problems-of-villages-will-be-resolved-mla-laxman-yadav-rewari-news-c-198-1-rew1001-212294-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों की सभी समस्याओं को किया जाएगा दूर : विधायक लक्ष्मण यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों की सभी समस्याओं को किया जाएगा दूर : विधायक लक्ष्मण यादव
विज्ञापन
फोटो: 15रेवाड़ी। गांव बीकानेर में सिलाई सेंटर का शिलान्यास करते विधायक लक्ष्मण सिंह यादव।
रेवाड़ी। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने सोमवार को अपने धन्यवादी दौरे के दौरान क्षेत्र के गांव गंगायचा अहीर, बीकानेर, शेखपुर, शिकारपुर, किशनगढ़, गंगायचा जाट और लिसान में आयोजित जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अनेकों विकास कार्यों के शिलान्यास व उद्घाटन कर ग्रामीणों को समर्पित किए। विधायक ने मौके पर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश भी दिए।
जनसभाओं को संबोधित करते हुए रेवाड़ी विधायक ने कहा कि गत पांच अक्तूबर को लोगों ने उन्हें जो भरपूर आशीर्वाद दिया है, उसके लिए आभार व्यक्त करने आए हैं। रेवाड़ी की जनता ने उम्मीद से कहीं अधिक प्यार व समर्थन देकर मुझे अपना ऋणी बना लिया है। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी की जनता ने अपनी जिम्मेवारी बखूबी निभाई है, अब बारी मेरी है। उन्होंने गांवों को लाखों की ग्रांट देने की घोषणा करते हुए कहा कि गांवों में जो भी सार्वजनिक समस्याएं हैं, उनको दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सबका साथ-सबका विकास के ध्येय को लेकर पूरी ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ कार्य कर रही है। इस मौके पर विधायक ने कई गांवों में विकास कार्यों के शिलान्यास व उद्घाटन कर ग्रामीणों को समर्पित भी किए।
इस मौके पर पार्षद प्रतिनिधि संजय मेहरा, जिला पार्षद सरोज मेहरा, मंडल अध्यक्ष बाबूलाल छावड़ी, पूर्व जिला पार्षद अमित यादव, डीएम यादव, शीशपाल पूर्व सरपंच, इंद्र राव मंडल अध्यक्ष, सरपंच प्रतिनिधि संजीव ठेकेदार, जयराज यादव, जसवंत सिंह, कैप्टन देवदत्त समेत सभी गांवों के जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, गणमान्य लोग तथा काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।