फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   All four accused in the cow smugglers encounter case appear in court

Rewari News: गो तस्करों से मुठभेड़ मामले में चारों आरोपी कोर्ट में पेश

Mon, 17 Nov 2025 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
All four accused in the cow smugglers encounter case appear in court
कोर्ट में आरोपी को पेश करने के लिए पहुंची पुलिस। संवाद
भिवाड़ी। यूआईटी थाना क्षेत्र के गौरव पथ पर रविवार तड़के करीब 4 बजे गो-तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ मामले में सोमवार को चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों में अकबर निवासी राहुल उर्फ चौड़ा, तारीफ उर्फ शंभू (सोडा गांव) अनीश (सोडा गांव) साहिल (ताई गांव) शामिल है। राहुल (पल्ला गांव, नूंह) व जुनैद (अकबर, नूंह) फरार हैं।
विज्ञापन

यूआईटी थाना अधिकारी दारा सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राहुल ने पुलिस पर दो राउंड फायरिंग की थी जबकि फरार आरोपी ने भी गोली चलाई थी। मुठभेड़ में चारों गिरफ्तार आरोपियों को गंभीर चोटें आईं। तीन के पैरों में फ्रैक्चर है जबकि एक के हाथ में गहरी चोट लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल आरोपियों को रविवार रात यूआईटी थाने के लॉकअप में रखा गया था। सोमवार को सभी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है, जिसमें पूरा रूट, गो-तस्करी का नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। फायरिंग में इस्तेमाल देसी कट्टे बरामद करने के प्रयास भी जारी हैं।

सोमवार सुबह पुलिस टीम ने घटनास्थल का फिर से मुआयना किया और वहां से दो खाली कारतूस के खोल बरामद किए हैं। फरार दोनों आरोपियों की तलाश के लिए विशेष पुलिस टीमें गठित कर हरियाणा के नूंह क्षेत्र में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed