{"_id":"698b1b32ff7f1ffd750cd459","slug":"all-community-hindu-conference-in-bareilly-kala-on-february-16-rewari-news-c-198-1-rew1001-233378-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बेरली कला में सर्व समाज हिंदू सम्मेलन 16 फरवरी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बेरली कला में सर्व समाज हिंदू सम्मेलन 16 फरवरी को
Tue, 10 Feb 2026 05:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 10 Feb 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
बेरली कला में कार्यक्रम को लेकर चर्चा करते हिंदू समाज के लोग। स्रोत : समाज
रेवाड़ी। बाबा बस्ती राम मंदिर बेरली कला में सर्व समाज हिंदू सम्मेलन की एक बैठक हुई। इस दौरान पांचों गांव हालुहेड़ा, बिहारीपुर, बेरली खुर्द, मूसेपुर व बेरली कला की संयुक्त बैठक राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 16 फरवरी को बाबा बस्ती राम मंदिर के निकट सर्व समाज हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
डॉ. लक्ष्मी नारायण शर्मा, प्राचार्य ने सम्मेलन के उद्देश्य बताते हुए कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से भारत महान कैसे बने, हमारा भविष्य उज्ज्वल कैसे हो, पर्यावरण संरक्षण, अमर शहीदों के परिवारों का सम्मान जैसे विषयों पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके साथ ही पांचों गांवों के सबसे वरिष्ठ एक महिला व एक पुरुष तथा प्रत्येक गांव से पांच-पांच प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। समाजसेवी डॉ. रमेश यादव ने नागरिकों से राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार बनने का आह्वान किया।
बेरली कला मंडल गठित
सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सर्व समाज हिंदू सम्मेलन कमेटी बेरली कला मंडल का गठन किया गया। 43 वर्षों से सामाजिक सेवा में सक्रिय रविंद्र आशावादी मूसेपुरिया को संयोजक नियुक्त किया गया। अतर सिंह यादव, रण सिंह थानेदार, टोनी शर्मा पुजारी, जोगिंदर यादव व जय सिंह को सह संयोजक तथा पंडित दुलीचंद शर्मा को कैशियर बनाया गया। इसमें संयोजक रविंद्र आशावादी ने बताया कि सम्मेलन से पूर्व 15 फरवरी को राष्ट्र एकता मोटरसाइकिल संदेश यात्रा का आयोजन किया जाएगा। बैठक में मंडल के पांचों गांवों के तीन दर्जन से अधिक नागरिक उपस्थित रहे।