{"_id":"69d93ea48922833dab0d6b4f","slug":"alert-issued-on-fear-of-child-marriage-on-akshaya-tritiya-rewari-news-c-198-1-rew1001-236542-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अक्षय तृतीया पर बाल विवाह की आशंका पर जारी किया गया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अक्षय तृतीया पर बाल विवाह की आशंका पर जारी किया गया अलर्ट
विज्ञापन
रेवाड़ी। अक्षय तृतीया (अक्खा तीज) के अवसर पर 19 अप्रैल को बड़ी संख्या में विवाह, शादियों का आयोजन किया जाता है जिसकी आड़ में बाल विवाह होने का अंदेशा भी बना रहता है। इसे लेकर डीसी अभिषेक मीणा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेते हुए अलर्ट होने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि अक्षय तृतीया पर होने वाले सामूहिक विवाह में बाल विवाह होने की संभावना होती है। इसके रोकथाम के लिए विशेष जागरुकता गतिविधियां आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जाए। इसमें सभी सरकारी स्कूल और कॉलेज में विद्यार्थियों को बाल विवाह के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
डीसी ने जिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी सरिता शर्मा को निर्देश दिए कि अक्षय तृतीया पर विवाह करवाने वाले पुजारी, पाठी, गांव के पंच, सरपंच, नंबरदार व शहरों में नगर पार्षदों एवं सामुदायिक केन्द्र, सार्वजनिक भवन, बैंकट हॉल, मैरिज पैलेस, धर्मशाला के मालिक व फोटोग्राफर आदि के संचालकों को इस तरह की शादी पर रोक लगाने के लिए सचेत करें।