{"_id":"69eba412dec23cb9ab0b54db","slug":"ajay-jangra-files-nomination-for-dharuhera-municipal-council-chairman-post-takes-out-road-show-rewari-news-c-198-1-rew1001-237360-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: धारूहेड़ा नपा चेयरमैन पद के लिए अजय जांगड़ा ने किया नामांकन, निकाला रोड शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: धारूहेड़ा नपा चेयरमैन पद के लिए अजय जांगड़ा ने किया नामांकन, निकाला रोड शो
विज्ञापन
नामांकन दाखिल करते भाजपा प्रत्याशी अजय जांगड़ा। स्रोत : प्रवक्ता
- फोटो : यूपी बोर्ड हाईस्कूल का परिणाम आने के बाद खुशी से उछलतीं छात्राएं।
धारूहेड़ा। नगर पालिका चुनाव को लेकर धारूहेड़ा में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। भाजपा प्रत्याशी अजय जांगड़ा ने धारूहेड़ा नपा चेयरमैन पद के लिए शुक्रवार को रोड शो के साथ अपना नामांकन दाखिल कर शक्ति प्रदर्शन किया। रोड शो शहर के प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों से होकर गुजरा जहां समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिली।
नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री राजेश नागर और जिला अध्यक्ष वंदना पोपली ने कहा कि धारूहेड़ा की जनता अब केवल वादों से नहीं, बल्कि जमीन पर होने वाले विकास कार्यों से प्रभावित होती है। उन्होंने दावा किया कि अजय जांगड़ा जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे और क्षेत्र में विकास को नई गति देंगे।
वहीं जिला प्रभारी नसीम अहमद और जिला महामंत्री कुलदीप चौहान ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी प्रतिबद्धता के साथ चुनाव में जुटा है। उन्होंने बताया कि बूथ स्तर तक पार्टी का नेटवर्क सक्रिय है और कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रत्याशी अजय जांगड़ा ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उनका लक्ष्य धारूहेड़ा को आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक आदर्श नगर पालिका बनाना है। उन्होंने कहा कि जनता का जो समर्थन उन्हें मिल रहा है, उससे उनकी जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है।