{"_id":"6ac1e312a67029f2540a8d82","slug":"aiims-sangharsh-samiti-meeting-in-rewari-postponed-tribute-meeting-to-be-held-on-october-9-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: रेवाड़ी में एम्स संघर्ष समिति की बैठक स्थगित, 9 अक्टूबर को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: रेवाड़ी में एम्स संघर्ष समिति की बैठक स्थगित, 9 अक्टूबर को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
Sun, 04 Oct 2026 10:54 AM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Sun, 04 Oct 2026 10:54 AM IST
सार
राजेंद्र सिंह ने यह भी बताया कि 9 अक्टूबर को आयोजित होने वाली बैठक एवं श्रद्धांजलि सभा में समिति के आगामी कार्यक्रमों और एम्स मनेठी से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
रेवाड़ी में निर्माणाधीन एम्स।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एम्स संघर्ष समिति मनेठी की 4 अक्टूबर को प्रस्तावित बैठक को स्थगित कर दिया गया है। समिति की अगली बैठक अब 9 अक्टूबर को कुंड में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
समिति के प्रवक्ता कॉमरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने बताया कि 9 अक्टूबर को समिति के संस्थापक अध्यक्ष श्योताज की मृत्यु वार्षिकी है। इस अवसर पर कुंड में उनकी स्मृति में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी। इस सभा में समिति के पदाधिकारी और सदस्य संस्थापक अध्यक्ष को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे और एम्स मनेठी के लिए उनके संघर्ष को याद करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने आगे बताया कि एम्स मनेठी की मांग को लेकर क्षेत्र के लोगों ने लंबे समय तक आंदोलन चलाया है, जिसमें समिति के संस्थापक अध्यक्ष श्योताज की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को एकजुट कर एम्स के निर्माण की मांग को मजबूती से उठाया था। समिति आज भी उनके योगदान और संघर्ष को स्मरण करती है।
विज्ञापन
राजेंद्र सिंह ने यह भी बताया कि 9 अक्टूबर को आयोजित होने वाली बैठक एवं श्रद्धांजलि सभा में समिति के आगामी कार्यक्रमों और एम्स मनेठी से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। उन्होंने समिति के सदस्यों, पदाधिकारियों और क्षेत्र के लोगों से निर्धारित तिथि पर कुंड पहुंचकर श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि संस्थापक अध्यक्ष श्योताज की विचारधारा और क्षेत्र के हितों के लिए उनके संघर्ष को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।