फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   After meeting the CM, the relay fast ends, the protest will continue.

Rewari News: सीएम से मिलने के बाद क्रमिक अनशन समाप्त, धरना जारी रहेगा

Thu, 13 Nov 2025 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
After meeting the CM, the relay fast ends, the protest will continue.
अस्पताल निर्माण के मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण। स्रोत : समिति - फोटो : सिरसागंज में परचून की गोदाम में मिला पटाखों का जखीरा। स्रोतः पुलिस
रेवाड़ी। रामगढ़ भगवानपुर में 200 बेड के अस्पताल निर्माण की मांग को लेकर अस्पताल बनाओ संघर्ष कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलने चंडीगढ़ में पहुंचा। सीएम से मिलने के बाद क्रमिक अनशन समाप्त कर दिया गया है जबकि धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में अनिल कुमार, सुबेदार सतीश यादव, बीरेंद्र सिंह फौजी, अभय सिंह फिदेड़ी, कॉमरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट, शेर सिंह मीरपुर और उत्तम यादव शामिल रहे।
विज्ञापन

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री और प्रतिनिधिमंडल के बीच दो चरणों में सकारात्मक वार्ता संपन्न हुई। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अस्पताल निर्माण से संबंधित सभी दस्तावेजों का अवलोकन किया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि सरकार मामले को देखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी के अनुसार मुख्यमंत्री ने शिष्टमंडल से आग्रह किया कि वे आंदोलन के क्रमिक अनशन को समाप्त करें। लौटने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने धरना स्थल पर पहुंचकर वार्ता के परिणाम को कमेटी के समक्ष रखा।
विस्तृत विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री के आग्रह और उनके आश्वासन का सम्मान करते हुए क्रमिक अनशन को स्थगित किया जाएगा। धरना यथावत जारी रहेगा।

समिति ने कहा कि आंदोलन अब धरना स्वरूप में जारी रहेगा और समय-समय पर स्थिति की समीक्षा की जाएगी। आवश्यक होने पर मुख्यमंत्री और जनप्रतिनिधियों से संपर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed