फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   After killing the woman, the dead body was thrown on the highway near Asalwas.

हत्या कर महिला का शव हाईवे पर आसलवास के पास फेंका

Tue, 20 Jul 2021 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
After killing the woman, the dead body was thrown on the highway near Asalwas.
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मंगलवार सुबह गांव आलसवास के पास करीब 35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्राथमिक तौर पर महिला की हत्या कर शव हाईवे पर फेंके जाने की आशंका है। सूचना मिलने के बाद कसौला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ गांव आसलवास के पास महिला का शव पड़ा देखा और मामले की सूचना पुलिस का दी। कसौला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का निरीक्षण किया और किसी प्रकार का दस्तावेज नहीं मिलने से शव की पहचान नहीं हो पाई। कान से निकले खून को छोड़ मृतका के शव पर किसी प्रकार कोई निशान भी नहीं मिला है। जिससे आशंका जताई जा रही है कि किसी अन्य स्थान पर हत्या कर महिला को यहां फेंका गया होगा। थाना प्रभारी इंसपेक्टर विद्यासागर ने कहा कि परिस्थितियों को देखकर हत्या कर यहां शव फेंकने से इनकार नहीं किया जा सकता। परंतु वास्तविकता पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने व मृतका की पहचान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed