फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Advocates will boycott revenue courts from today

Rewari News: आज से अधिवक्ता राजस्व अदालतों का करेंगे बहिष्कार

Wed, 27 Nov 2024 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Advocates will boycott revenue courts from today
रेवाड़ी। जिला बार एसोसिएशन ने रेवेन्यू अदालत का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। वकीलों ने खासी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जिला सचिवालय में रेवाड़ी तहसील, डहीना उप तहसील, मनेठी, धारूहेड़ा व पाल्हावास की रेवेन्यू अदालत लगती आ रही थी।
विज्ञापन

एक आदेश से कुछ दिन पहले ही सभी अदालतों को उनकी तहसील परिसर में ही लगाने के आदेश जिला प्रशासन की ओर से दिए गए, जबकि अधिवक्ता के प्रधान विश्वामित्र यादव ने बताया कि इस संदर्भ में निरीक्षक जज पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को भी लिखित में मांग रखी गई थी कि यह अदालतें जिला सचिवालय में ही लगनी चाहिए।अधिवक्ताओं को कम समय में ही अदालत में पेश होने का मौका मिल जाता है। यदि ऐसी अदालती कार्रवाई अलग-अलग तहसीलों में की जाएगी तो अधिवक्ताओं के लिए समय पर पहुंचना संभव नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के प्रधान विश्वामित्र यादव ने बताया कि सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि वीरवार 28 नवंबर से कोई भी अधिवक्ता इन अदालतों की कार्रवाई में शामिल नहीं होगा और पूर्ण रूप से बहिष्कार रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह बहिष्कार जब तक रेवेन्यू अदालतें पहले जैसी स्थिति में सचिवालय में कार्य नहीं करती, तब तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed