फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Admission process going on for 720 seats in polytechnic institutes

Rewari News: पॉलिटेक्निक संस्थानों में 720 सीटों पर चल रही प्रवेश प्रक्रिया

Mon, 26 Jun 2023 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 26 Jun 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Admission process going on for 720 seats in polytechnic institutes
रेवाड़ी। तकनीकी शिक्षा के लिए पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। जिले में लिसाना व धामलावास संस्थान में 10वीं के आधार पर 17 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चलेगी। वहीं, 12वीं भौतिकी, रसायन और गणित (पीसीएम) के आधार पर 24 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। दोनों संस्थान में 720 सीटों रिक्त हैं। 10वीं की मेरिट सूची 24 जुलाई को चस्पा की जाएगी, जबकि 12वीं (पीसीएम) के आधार पर (डिप्लोमा इंजीनियरिंग लैटरल एंट्री) पॉलिटेक्निक की मेरिट सूची 27 जुलाई को चस्पा की जाएगी। छात्राओं को प्रवेश में 25 प्रतिशत का आरक्षण मिलेगा।
विज्ञापन

धामलावास में 7 कोर्सों की 360 सीटों पर होंगे आवेदन
धामलावास संस्थान के 7 कोर्सों में 360 सीटों के लिए दाखिले किए जाएंगे। प्रधानाचार्य डॉ. रविन आहुजा ने बताया कि 12वीं व आईटीआई पास विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 जुलाई तक चलेंगे। संस्थान स्तर पर 25 जुलाई तक प्रमाणपत्र सत्यापन का कार्य होगा। 27 जुलाई को शाम 5 बजे मेरिट लिस्ट जारी होगी और 28 जुलाई से 1 अगस्त तक ट्रेड च्वाइस और सीट आवंटन प्रक्रिया होगी। संस्थान में दस्तावेज व फीस सहित 3 अगस्त से 7 अगस्त पहुंचना होगा।
विज्ञापन

10वीं के आधार पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 जुलाई तक होंगे। संस्थान स्तर पर 18 जुलाई तक प्रमाणपत्र सत्यापन का कार्य चलेगा। 24 जुलाई को शाम 5 बजे मेरिट लिस्ट जारी होगी। 26 से 28 जुलाई तक ट्रेड च्वाइस और सीट आवंटन की प्रक्रिया होगी। संस्थान में दस्तावेज व फीस सहित 1 अगस्त से 3 अगस्त तक उपस्थित होना होगा। धामलावास में मैकेनिकल इंजीनियर 60, कंप्यूटर इंजीनियर में 60, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर में 60, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर में 30, आई एंड सी इंजीनियर 30, ऑटोमोबाइल इंजीनियर में 60 व मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में 60 सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed