{"_id":"6984db0614ec5215dd059f56","slug":"admission-process-for-classes-9th-and-11th-will-begin-from-april-1st-rewari-news-c-198-1-fth1001-233104-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 9वीं और 11वीं कक्षा में पहली अप्रैल से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 9वीं और 11वीं कक्षा में पहली अप्रैल से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया
Thu, 05 Feb 2026 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा नौवीं और 11वीं में प्रवेश प्रक्रिया का शेड्यूल हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने जारी कर दिया है। जिले के सभी राजकीय व मान्यता प्राप्त विद्यालयों में दाखिले निर्धारित समय सीमा के भीतर किए जाएंगे।
बोर्ड के निर्देशानुसार कक्षा नौवीं में दाखिले की प्रक्रिया एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगी। यदि कोई छात्र इस अवधि में दाखिला लेने से वंचित रह जाता है तो उसे एक मई से 16 मई तक संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य की अनुमति से दाखिला दिया जा सकेगा।
इसके बाद 17 मई से 31 मई तक केवल जिला शिक्षा अधिकारी की अनुमति से ही दाखिले संभव होंगे। वहीं, कक्षा 11वीं के लिए 1 अप्रैल से अस्थायी दाखिले शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
हरियाणा बोर्ड की परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद 10 दिनों के भीतर नियमित दाखिला प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यदि किसी कारणवश छात्र तय समय में दाखिला नहीं ले पाता है तो प्रधानाचार्य और जिला शिक्षा अधिकारी की अनुमति से अगले 10 कार्य दिवसों तक अवसर दिया जाएगा।
11वीं कक्षा में संस्था प्रमुख की अनुमति से बिना विलंब शुल्क के अगले 10 विद्यालय दिवसों तक दाखिला किया जा सकेगा। इसके बाद भी यदि अगले 10 दिनों तक दाखिले किए जाने हैं, तो इसके लिए स्कूल मुखिया को संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी से अनुमति लेनी अनिवार्य होगी।
समय सीमा के बाद यदि दाखिले किए जाते हैं, तो इसके लिए माध्यमिक शिक्षा के महानिदेशक से अनुमति लेना आवश्यक होगा।
-
अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र
अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा। बोर्ड के निर्देशों के अनुसार यदि निर्धारित समय के बाद भी कक्षा नौवीं में दाखिले किए जाते हैं तो इसके लिए स्कूल मुखिया को संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी से अनुमति लेनी होगी। खंड शिक्षा अधिकारी की अनुमति मिलने के बाद 17 से 31 मई तक भी बिना शुल्क नौवीं कक्षा में दाखिले हो सकेंगे। वहीं, 11वीं कक्षा में दाखिलों के लिए भी नये शैक्षणिक सत्र की शुरूआत पहली अप्रैल से होगी। ये प्रोविजनल एडमिशन होंगे। 10वीं के बोर्ड नतीजों की घोषणा के बाद पास होने वाले विद्यार्थियों को सामान्य दाखिले दिए जाएंगे।
-
कक्षा 9वीं में दाखिले की तिथियां
सामान्य दाखिले-- 1 से 30 अप्रैल 2026
प्रधानाचार्य की अनुमति से (बिना शुल्क)-- 1 से 16 मई 2026
खंड शिक्षा अधिकारी की अनुमति से (बिना शुल्क)-- 17 से 31 मई 2026
-
कक्षा 11वीं में दाखिले की तिथियां
प्रोविजनल दाखिले-- 1 अप्रैल 2026 से
सामान्य दाखिले : बोर्ड परिणाम के 10 दिन के भीतर
संस्था प्रमुख की अनुमति से (बिना शुल्क)-- अगले 10 विद्यालय दिवस
डीईओ की अनुमति से (बिना शुल्क)-- इसके बाद अगले 10 विद्यालय दिवस
-
वर्जन
कक्षा नौवीं और 11वीं में दाखिले तय समय सारिणी के अनुसार ही किए जाएंगे। यदि कोई छात्र निर्धारित समय पर दाखिला नहीं ले पाता है तो उसे दस दिन का मौका दिया जाएगा।-बिजेंद्र हुड्डा, जिला शिक्षा अधिकारी रेवाड़ी।
विज्ञापन
बोर्ड के निर्देशानुसार कक्षा नौवीं में दाखिले की प्रक्रिया एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगी। यदि कोई छात्र इस अवधि में दाखिला लेने से वंचित रह जाता है तो उसे एक मई से 16 मई तक संबंधित स्कूल के प्रधानाचार्य की अनुमति से दाखिला दिया जा सकेगा।
विज्ञापन
इसके बाद 17 मई से 31 मई तक केवल जिला शिक्षा अधिकारी की अनुमति से ही दाखिले संभव होंगे। वहीं, कक्षा 11वीं के लिए 1 अप्रैल से अस्थायी दाखिले शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
हरियाणा बोर्ड की परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद 10 दिनों के भीतर नियमित दाखिला प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यदि किसी कारणवश छात्र तय समय में दाखिला नहीं ले पाता है तो प्रधानाचार्य और जिला शिक्षा अधिकारी की अनुमति से अगले 10 कार्य दिवसों तक अवसर दिया जाएगा।
11वीं कक्षा में संस्था प्रमुख की अनुमति से बिना विलंब शुल्क के अगले 10 विद्यालय दिवसों तक दाखिला किया जा सकेगा। इसके बाद भी यदि अगले 10 दिनों तक दाखिले किए जाने हैं, तो इसके लिए स्कूल मुखिया को संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी से अनुमति लेनी अनिवार्य होगी।
समय सीमा के बाद यदि दाखिले किए जाते हैं, तो इसके लिए माध्यमिक शिक्षा के महानिदेशक से अनुमति लेना आवश्यक होगा।
-
अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र
अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा। बोर्ड के निर्देशों के अनुसार यदि निर्धारित समय के बाद भी कक्षा नौवीं में दाखिले किए जाते हैं तो इसके लिए स्कूल मुखिया को संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी से अनुमति लेनी होगी। खंड शिक्षा अधिकारी की अनुमति मिलने के बाद 17 से 31 मई तक भी बिना शुल्क नौवीं कक्षा में दाखिले हो सकेंगे। वहीं, 11वीं कक्षा में दाखिलों के लिए भी नये शैक्षणिक सत्र की शुरूआत पहली अप्रैल से होगी। ये प्रोविजनल एडमिशन होंगे। 10वीं के बोर्ड नतीजों की घोषणा के बाद पास होने वाले विद्यार्थियों को सामान्य दाखिले दिए जाएंगे।
-
कक्षा 9वीं में दाखिले की तिथियां
सामान्य दाखिले
प्रधानाचार्य की अनुमति से (बिना शुल्क)
खंड शिक्षा अधिकारी की अनुमति से (बिना शुल्क)
-
कक्षा 11वीं में दाखिले की तिथियां
प्रोविजनल दाखिले
सामान्य दाखिले : बोर्ड परिणाम के 10 दिन के भीतर
संस्था प्रमुख की अनुमति से (बिना शुल्क)
डीईओ की अनुमति से (बिना शुल्क)