फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Admission process continues in polytechnic institutes, fee submission is mandatory by the given time

Rewari News: बहुतकनीकी संस्थानों में दाखिले की प्रक्रिया जारी, निर्धारित समय तक फीस जमा अनिवार्य

Sat, 19 Jul 2025 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 19 Jul 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Admission process continues in polytechnic institutes, fee submission is mandatory by the given time
फोटो : 4बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान लिसाना में दस्तावेज जमा करते विद्यार्थी। संवाद - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले के बहुतकनीकी शिक्षण संस्थानों में दाखिले की प्रक्रिया जारी है। 10वीं कक्षा के आधार पर चयनित विद्यार्थियों को 21 जुलाई तक फीस जमा कर अपनी सीट सुरक्षित करनी होगी। वहीं, 12वीं कक्षा के आधार पर दूसरे राउंड में चयनित विद्यार्थियों को 19 जुलाई तक ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी।
लिसाना स्थित बहुतकनीकी संस्थान में 10वीं कक्षा के आधार पर 150 और 12वीं कक्षा के आधार पर 90 विद्यार्थियों ने फीस जमा किया है। धामलावास स्थित बहुतकनीकी संस्थान में 10वीं कक्षा के आधार पर 120 और 12वीं के आधार पर 89 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है।
विज्ञापन

बहुतकनीकी शिक्षण संस्थानों में लड़कियों के लिए 2850 रुपये और लड़कों के लिए 4350 रुपये फीस निर्धारित है। बहुतकनीकी संस्थान लिसाना के प्राचार्य सुखबीर यादव ने बताया कि निर्धारित समय पर फीस जमा करने पर ही विद्यार्थियों का दाखिला सुनिश्चित माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों को सभी जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे। इनमें प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर, 10वीं और 12वीं की मार्कशीट या रिजल्ट कॉपी, बैंक पासबुक, परिवार पहचान पत्र की फोटो कॉपी, जाति और रिहायशी प्रमाणपत्र,आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों के श्रेणी, आय और परिवार पहचान पत्र की मूलप्रति वहीं 12वीं के आधार पर (12वीं नॉन मेडिकल) अप्लाई करने के लिए 10वीं और 12वीं दोनों सर्टिफिकेट की मूलप्रति शामिल है।

आगे का यह रहेगा शेड्यूल
12वीं कक्षा के आधार पर दूसरे राउंड में चयनित विद्यार्थियों को 19 जुलाई तक पोर्टल पर फीस जमा होगी। 22 जुलाई को तीसरे राउंड की मेरिट कम सीट अलॉटमेंट होगी। 22 से 26 जुलाई तक संस्थान स्तर पर कागजातों की फिजिकल वेरिफिकेशन की जाएगी। 22 जुलाई से 27 जुलाई तक सत्यापन के बाद फीस जमा होगी और सीट अलॉट होगी। वहीं 10वीं कक्षा के आधार पर पहली काउंसलिंग के अंतर्गत फीस जमा करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई होगी। दूसरी काउंसलिंग में दोबारा 23 से 26 जुलाई पसंद भर सकेंगे। इसके बाद 28 जुलाई को रिजल्ट जारी होगा। जिनको 29 जुलाई से 1 अगस्त तक संबंधित संस्थान में रिपोर्टिंग करनी होगी।


वर्जन

बहुतकनीकी शिक्षण संस्थानों में चयनित विद्यार्थियों निर्धारित समय तक फीस जमा कर अपनी सीट सुरक्षित करनी होगी। तभी विद्यार्थियों का दाखिला पूरा माना जाएगा। अगर विद्यार्थियों को मेरिट लिस्ट में नाम नहीं आता है तो वह विद्यार्थी अगले मेरिट लिस्ट का इंतजार करें। इसके साथ ही विद्यार्थी शाम 5 बजे तक संबंधित संस्थान में पहुंचकर पूछताछ कर सकते हैं।-सुखबीर यादव, प्राचार्य, बहुतकनीकी संस्थान लिसाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed